Loading...
कियारा आडवाणी के बचाव में उतरे सुपरस्टार यश- परवाह मत करो, लोग एक दिन जश्न मनाएंगे
कियारा आडवाणी के समर्थन में उतरे 'रॉकिंग स्टार' यश

कियारा आडवाणी के बचाव में उतरे सुपरस्टार यश- परवाह मत करो, लोग एक दिन जश्न मनाएंगे

Aug 09, 2026
12:39 pm

क्या है खबर?

बेंगलुरु में फिल्म 'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी सह-कलाकार कियारा आडवाणी के समर्थन में उतर आए। फिल्म में बोल्ड दृश्यों को लेकर हो रही ऑनलाइन ट्रोलिंग पर यश ने कियारा को ट्रोल्स की परवाह न करने और अपने विश्वास के साथ काम जारी रखने की सलाह दी। यश ने कियारा के समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि दर्शक उनके काम को जरूर पसंद करेंगे। क्या कुछ बोले यश, आइए जानते हैं।

समर्थन

कियारा के बोल्ड दृश्यों पर बवाल के बाद बचाव में उतरे यश

फिल्म 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी सर्कस आर्टिस्ट 'नादिया' का किरदार निभा रही हैं। टीजर और गाने 'तबाही' में यश के साथ उनके बोल्ड सीन्स वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए यश ने कियारा का बचाव किया। उन्होंने अभिनेत्री के समर्पण की सराहना की और बताया कि वो जानते हैं कि अभिनेत्री ने अपने रोल के लिए कितनी मेहनत की है।

तारीफ

कियारा की सादगी और मेहनत देख हैरान यश

यश ने कियारा से कहा, "आपने इस फिल्म में जिस तरह का रोल किया है, ट्रेलर में तो उसकी सिर्फ एक झलक है। भाई, आप कमाल की समर्पित कलाकार हैं। मैंने खुद देखा है कि आपने कितनी कड़ी मेहनत की है। शुरुआत में हम सभी को लगा था कि जब इतने बड़े कलाकार साथ आएंगे तो शायद तालमेल की समस्या या कई तरह की परेशानियां होंगी, लेकिन कियारा बहुत ही जमीन से जुड़ी हैं।"

ADVERTISEMENT

सलाह

कियारा से यश बोले- जो सही लगे, बस वही करो

'टॉक्सिक' में अपने और कियारा के बोल्ड दृश्यों पर हो रहे बवाल पर यश ने कहा, "एक एक्टर के तौर पर दुर्भाग्य से आपको जिन चीजों से गुजरना पड़ता है, उनकी परवाह मत कीजिए। आप जिस चीज में विश्वास रखती हैं, बस वही करें। लोग इसकी सराहना करेंगे और इसका जश्न मनाएंगे। बात बस इतनी है कि हम समय से थोड़े आगे हैं।"

बता दें कि 'टॉक्सिक' को अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में एक साथ शूट किया गया है।

ADVERTISEMENT

रिलीज

कब रिलीज हो रही 'टॉक्सिक'?

बता दें कि फिल्म में यश और कियारा के साथ नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ट्रेलर में यश की दोहरी भूमिका पिता और बेटे की झलक भी दिखाई गई है। दोनों किरदारों के बीच हिंसक टकराव का इशारा करते हुए ट्रेलर ने कहानी को सस्पेंस में रखा है।

ये बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

ADVERTISEMENT