'टॉक्सिक' के नए पोस्टर में दिखा यश का धांसू अंदाज, जानें कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
यश के फैंस के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। आज शाम ठीक 7 बजकर 1 मिनट पर उनकी बहुचर्चित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का आधिकारिक ट्रेलर जारी किया जाएगा।
हाल ही में सामने आए नए पोस्टर में यश काले रंग का जैकेट पहने एक जबरदस्त धमाके से दूर जाते दिख रहे हैं, जो फिल्म के जोरदार एक्शन और गंभीर माहौल की एक झलक देता है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को खुद यश ने लिखा है। 1990 के दशक के गोवा के बैकड्रॉप पर आधारित इस फिल्म में दर्शकों को भरपूर और धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा।
'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में
'टॉक्सिक' एक गैंगस्टर थ्रिलर है, जिसमें यश पिता और बेटे, दोनों की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। यह फिल्म 26 अगस्त को कन्नड़ और हिंदी समेत 6 भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस के बीच इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि यश का जन्मदिन 8 जनवरी को आता है और आज के ट्रेलर रिलीज का समय (7+1=8) भी अंक 8 से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि ये अंक यश के लिए बेहद खास है।