'टॉक्सिक' में दोहरी भूमिका निभाएंगे यश? इस वीडियो ने कर दिया सब साफ-साफ
क्या है खबर?
सुपरस्टार यश अपनी अगली फिल्म 'टॉक्सिक' लेकर आ रहे हैं जिसका इंतजार लोग बेसब्री के साथ कर रहे हैं। हाल ही में, निर्माताओं की ओर से फिल्म का टीजर जारी किया गया था। इसमें यश को 'राया' के किरदार में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन अगले ही पल उनका नया लुक देखकर लोग भ्रमित हो गए। फिल्म में उनकी दोहरी भूमिका पर चर्चा शुरू हो गई। अब एक वीडियो ने अटकलों को हवा दे दी है।
वीडियो
BTS वीडियो में मेकओवर कराते दिखे यश
सोशल मीडिया पर एक BTS वीडियो सामने आया है जिसमें यश को अपने स्टाइलिश के साथ मेकओवर करवाते हुए दिखाया जा रहा है। अभिनेता अपनी घनी दाढ़ी वाले 'राया' लुक से हटकर बिलकुल क्लीन शेव लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनका यह लुक फिल्म में उनके उस किरदार से मिलता है, जिसकी झलक टीजर में देखने को मिली थी। वीडियो देखने के बाद फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि फिल्म में यश दोहरी भूमिका निभाकर उन्हें तोहफा देंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
De- Aging saar 😭
— Virat👑Rocky✨️ (@Virat_Rocky18) February 23, 2026
VFX saar 😭
AI edit saar😭😭
Body double saar 😭😭
Bandro BM obba obbaru iga matadro 🤫🤫#Yash @TheNameIsYash #ToxicTheMovie #ToxicOnMARCH19th pic.twitter.com/Fue8DaWGqR
फिल्म
'राया' और 'टिकट' नामों के किरदार में होंगे यश
'टॉक्सिक' में यश की डबल भूमिका होने की अटकलें इसलिए भी तेज हैं, क्योंकि निर्माताओं ने उनका क्लीन शेव लुक वाला पोस्टर साझा किया था। इसमें अभिनेतो को 'टिकट' के नाम से परिचित किया गया था। फैंस का मानना है कि फिल्म में यश 'राया' और 'टिकट', दोनों किरदार निभा रहे हैं। गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित 'टॉक्सिक' 19 मार्च को रिलीज होगी। इसमें अक्षय ओबेरॉय, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा समेत कई सितारे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Your 'Ticket' to Hell
— TOXIC (@Toxic_themovie) February 21, 2026
ToxicTeaser Out now!
Kannada:https://t.co/8EdVhq9O8i
Hindi:https://t.co/apiL21HTKl
Telugu:https://t.co/SdKfL16CYa
Tamil:https://t.co/DwAnYc61rf
Malayalam:https://t.co/VxgSsKF25T#Toxic In Cinemas Worldwide from 19-03-2026#ToxicTheMovie… pic.twitter.com/ZjQgLmNWdU