LOADING...
'टॉक्सिक' का धमाकेदार टीजर जारी, गैंगस्टर बनकर लौटे यश दुश्मनों पर पड़े भारी

'टॉक्सिक' का धमाकेदार टीजर जारी, गैंगस्टर बनकर लौटे यश दुश्मनों पर पड़े भारी

Feb 20, 2026
09:51 am

क्या है खबर?

2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का धमाकेदार टीजर जारी हो गया है। 'KGF 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद, यश की इस फिल्म से फैंस को बेशुमार उम्मीदें हैं और अब इसके टीजर ने उन उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। KVN प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और गीतु मोहनदार द्वारा निर्देशित 'टॉक्सिक' में अभिनेता का दलेर अवतार दिखाई दिया है, जो लाेगों के होश उड़ाने के लिए काफी है।

टीजर

यश की दमदार वापसी, एक्शन सीक्वेंस देख हिल जाएगा दिमाग

'टॉक्सिक' का टीजर 1 मिनट 55 सेकंड लंबा है जिसकी शुरुआत यश से होती है। बैकग्राउंड में आवाज आती है, 'इस बार जंग अलग है। उनकी मक्कारी भी अलग है। सबसे टकराना भारी पड़ेगा।' यश अपने दुश्मनों पर भारी पड़ते दिखते हैं। इसमें एक्शन, मारधाड़ और खून-खराबा उच्च स्तर पर दिखाई देता है। कुछ दृश्य रूह कंपाने जैसे हैं। 19 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी जैसे सितारे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'टॉक्सिक' का टीजर

Advertisement