Loading...
क्या 'धुरंधर 2' से डरकर यश ने बदली थी 'टॉक्सिक' की रिलीज तारीख? सामने आई वजह
यश ने 'टॉक्सिक' की रिलीज टलने की वजह बताई

क्या 'धुरंधर 2' से डरकर यश ने बदली थी 'टॉक्सिक' की रिलीज तारीख? सामने आई वजह

Aug 17, 2026
10:58 am

क्या है खबर?

यश अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ सिनेमाघरों में तबाही लाने के लिए तैयार हैं। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे हैं, क्योंकि पहले यह 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। चूकि उसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' भी रिलीज के लिए खड़ी थी, जिससे कुछ वक्त पहले 'टॉक्सिक' की रिलीज को आगे खिसका दिया गया। अब यश ने फिल्म में हुए इस बदलाव पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

वजह

यश ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़कर बताया फिल्म टालने का कारण

'टॉक्सिक' की रिलीज बदलने पर चर्चा हुई कि यह कदम 'धुरंधर 2' के क्लैश से बचने के लिए उठाया गया है।

अब अभिनेता ने कहा, "जो भी क्लैश आप बोल रहे हैं, वो क्लैश में मैं सीधा जाके कभी नहीं किया। मेरा डेट अनाउंस हुआ होता है, उसके बाद कोई अगर आएगा, तो वो क्लैश होता है।"

उन्होंने बताया कि 19 मार्च की तारीख ने उन्हें एक असामान्य स्थिति में डाल दिया था, क्योंकि रिलीज को लेकर अनिश्चितता बनी थी।

आत्मसम्मान

यश को 200 करोड़ रुपये खोने का डर नहीं

उन्होंने आगे कहा, "लोग समझते हैं कि 100 करोड़ रुपये कम होने से या 200 करोड़ रुपये कम होने से मुझे कुछ हो सकता है। नहीं, हमारे पास तो कुछ भी नहीं था जेब में। अभी जो भी है प्लस ही है।"

यश ने बताया कि उनका फैसला आत्मसम्मान से जुड़ा था। उन्हें चिंता थी कि वह दर्शकों से किए गए अपने वादे के अनुसार फिल्म बनाकर उसे रिलीज करें।

बता दें, 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT