LOADING...
'धुरंधर: द रिवेंज' में 'उरी' का जोरदार तड़का, विक्की कौशल के बाद यामी गौतम की एंट्री
'धुरंधर: द रिवेंज' में अब यामी गौतम भी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@yamigautam)

'धुरंधर: द रिवेंज' में 'उरी' का जोरदार तड़का, विक्की कौशल के बाद यामी गौतम की एंट्री

Feb 03, 2026
07:01 pm

क्या है खबर?

निर्देशक आदित्य धर अपनी अगली फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को 'उरी' के तड़के से और भी दमदार बना रहे हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म में विक्की कौशल के जुड़ने की चर्चा पहले ही थी और अब इसमें 'उरी' की हीरोइन यामी गौतम की एंट्री भी हो गई है। 'उरी' के बाद इस सुपरहिट तिकड़ी (आदित्य, विक्की और यामी) का फिर से साथ आना फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

किरदार

अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर चुकीं यामी

पिंकविला के मुताबिक, फिल्म में यामी का धमाकेदार कैमियो होगा। हालांकि, उनका कैमियो सिर्फ नाम का नहीं, बल्कि एक्शन से भरपूर होगा। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यामी का किरदार कहानी के लिए बेहद अहम है और वो 5 दिन की शूटिंग भी पूरी कर चुकी हैं। पर्दे पर उनका ये अंदाज दर्शकों को हैरान कर देने वाला है। 'उरी' के बाद विक्की और यामी का इस मिशन में साथ आना फिल्म के रोमांच को दोगुना कर गया है।

फिल्में

अब 'धुरंधर 2' में यामी-आदित्य साथ

आदित्य धर के निर्देशन में बन रही 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर एक बार फिर 'हमजा अली' के जबरदस्त किरदार में लौट रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यामी ने पहली बार आदित्य के साथ पहली बार उनकी फिल्म 'उरी' में काम किया था। पिछली बार वो फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए साथ आए थे। हालांकि, आदित्य इस फिल्म के निर्माता थे। अब दोनों फिर साथ आ रहे हैं।

Advertisement