LOADING...
'धुरंधर: द रिवेंज' के सेट पर बड़ी कार्रवाई, बंदूक थामे संजय दत्त और सामने खड़ी पुलिस
'धुरंधर: द रिवेंज' के सेट पर पहुंची पुलिस ने रुकवाई शूटिंग (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@adityadharfilms)

'धुरंधर: द रिवेंज' के सेट पर बड़ी कार्रवाई, बंदूक थामे संजय दत्त और सामने खड़ी पुलिस

Feb 03, 2026
11:42 am

क्या है खबर?

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के सेट पर तब खलबली मच गई, जब दक्षिण मुंबई के बेहद संवेदनशील और अति-सुरक्षित फोर्ट इलाके में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाया गया। सुरक्षा के कड़े नियमों को ताक पर रखना फिल्म की टीम को भारी पड़ गया है। मुंबई पुलिस ने इसे सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए लोकेशन मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इस लापरवाही ने फिल्म की पूरी टीम को मुश्किल में डाल दिया है।

लापरवाही

सरकारी आदेशों की अनदेखी भारी पड़ी

मुंबई मिरर के मुताबिक, 'धुरंधर' के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया गया है। टीम पर दक्षिण मुंबई के अति-सुरक्षित 'फोर्ट इलाके' में बिना अनुमति ड्रोन का इस्तेमाल करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, इस संवेदनशील क्षेत्र में सरकारी आदेशों की अवहेलना कर ड्रोन उड़ाना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर अपराध है और सुरक्षा नियमों के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

शूटिंग

ड्रोन से शूट हो रहा था संजय दत्त का हथियार वाला सीन

घटना 1 फरवरी की है, जब संजय दत्त सफेद पठानी सूट पहने और हाथ में बंदूक लिए एक अहम सीन शूट कर रहे थे। ड्रोन उनके इसी पल को कैमरे में कैद कर रहा था, लेकिन तभी अचानक पुलिस वहां धमक पड़ी और शूटिंग बीच में ही रुकवा दी। जोनल DCP प्रवीण मुंडे ने पुष्टि की है कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

अवहेलना

अनुमति थी शूटिंग की, लेकिन उड़ा दिया ड्रोन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फिल्म की टीम के पास 'महाराष्ट्र फिल्म विकास निगम' से शूटिंग की इजाजत तो थी, लेकिन ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं ली गई थी। इतना ही नहीं, स्थानीय निवासी संजय गुरव ने बताया कि फिल्म 'धुरंधर' की टीम ने फोर्ट इलाके की दो समानांतर सड़कों (पेरिन नरीमन स्ट्रीट और मोदी स्ट्रीट) को तीन दिनों (30 जनवरी से 1 फरवरी) तक शूटिंग के लिए ब्लॉक कर रखा था, जिससे आम जनता को भी काफी परेशानी हुई।

Advertisement

धमाका

उधर सेट पर पुलिस का एक्शन और इधर रणवीर का जलवा

शूटिंग विवाद और गिरफ्तारी के बीच निर्माताओं ने 'धुरंधर: द रिवेंज' का बहुप्रतीक्षित पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह खून से लथपथ अवतार में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ निर्माताओं ने साफ कर दिया है कि फिल्म अपनी तय तारीख 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल दर्शक फिल्म के टीजर की राह बेसब्री से देख रहे हैं, जो कुछ ही देर में रिलीज होने वाला है।

Advertisement