NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका?
    अगली खबर
    क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका?
    जल्द शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका?

    क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 18, 2022
    01:53 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड गलियारों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। दोनों को एक-दूसरे के साथ देखकर फैंस खुशी से गदगद हो जाते हैं।

    इस कपल की एक झलक पाने के लिए भी प्रशंसक बेताब रहते हैं। उनकी शादी कब होगी, इसकी चर्चा भी काफी समय से चल रही है।

    अब सुनने में आ रहा है कि अर्जुन और मलाइका इस साल के अंत तक शादी के रिश्ते में बंध जाएंगे।

    रिपोर्ट

    यह कपल मुंबई में 'विंटर वेडिंग' करेगा- सूत्र

    बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन और मलाइका ने इस साल के अंत में शादी करने का फैसला लिया है।

    एक सूत्र ने कहा, "अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। उनका प्यार कुछ ऐसा है, जिसने हमें सच्चे प्यार में फिर से विश्वास दिलाया। अब उन्होंने शादी करके अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह कपल निश्चय ही मुंबई में विंटर वेडिंग करेगा।"

    तारीख

    नवंबर या दिसंबर में तय हो सकती है शादी की तारीख

    सूत्र ने आगे बताया कि मलाइका और अर्जुन दोनों को सर्दियों का मौसम पसंद है, इसलिए उन्होंने नवंबर या दिसंबर में शादी की तारीख तय करने का निर्णय लिया।

    उनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें उनके परिवार के लोग और दोस्त शिरकत करेंगे। अर्जुन और मलाइका दोनों भव्य स्तर पर अपनी शादी का कार्यक्रम आयोजित नहीं करना चाहते।

    ये दोनों सादगी में विश्वास रखते हैं। भले उनकी शादी सादगीपूर्वक होगी, लेकिन फैंस में इसको लेकर उत्साह जरूर होगा।

    वेडिंग पार्टी

    शादी के बाद अर्जुन-मलाइका देंगे पार्टी

    खबरों की मानें तो शादी रचाने के बाद अर्जुन-मलाइका एक पार्टी दे सकते हैं। इसमें बॉलीवुड के चुनिंदा सितारों को आमंत्रित किया जाएगा। इस पार्टी की मेजबानी उनके परिवार के सदस्य ही करेंगे।

    कपूर परिवार और मलाइका के माता-पिता इस वेडिंग पार्टी में नजर आ सकते हैं। मलाइका की करीबी दोस्त और अभिनेत्री करीना कपूर भी इस पार्टी की शोभा बढ़ा सकती हैं।

    हालांकि, अपनी शादी को लेकर इस कपल ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    जानकारी

    कैसे पनपा अर्जुन और मलाइका में प्यार?

    रिपोर्ट्स हैं कि अर्जुन ने पहले मलाइका की गर्ल गैंग करीना और अमृता अरोड़ा से बातचीत बढ़ाई। साथ में छुट्टी पर जाने लगे। इस दौरान मलाइका भी साथ में होती थीं। यहीं से दोनों एक-दूसरे के करीब आए और उनके बीच प्यार पनपा।

    पहली शादी

    अरबाज से टूट चुकी है मलाइका की पहली शादी

    1998 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। 2017 में उन्होंने तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनके बेटे अरहान खान की कस्टडी मलाइका को मिली। वह अपने बेटे के साथ ही रहती हैं।

    जब मलाइका और अरबाज के रिश्ते में दरार की खबरें आईं, तभी बॉलीवुड गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि मलाइका-अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    इससे पहले अर्जुन का नाम सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ जुड़ चुका था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मलाइका अभिनेत्री और ट्रेंड डांसर हैं। 'छैयां-छैयां' गाने पर डांस से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। दूसरी तरफ अर्जुन ने 2012 में फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में शानदार डेब्यू किया था। हालांकि, वह बॉलीवुड में अब तक अपनी पकड़ मजबूत नहीं कर पाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर
    मलाइका अरोड़ा

    ताज़ा खबरें

    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    म्यूजिक वीडियो के जरिए वापसी करेंगी 'धूम' फेम अभिनेत्री रिमी सेन बॉलीवुड समाचार
    तय हुई सिंगर कनिका कपूर की शादी की तारीख, जानिए किस दिन लेंगी सात फेरे बॉलीवुड समाचार
    कितनी है विल स्मिथ की कुल संपत्ति? आलीशान घर और प्रॉपर्टीज के मालिक हैं अभिनेता हॉलीवुड समाचार
    'गंगूबाई काठियावाड़ी' से 'सिंघम' तक, ये हैं अजय देवगन की बेहतरीन फिल्में अजय देवगन

    बॉलीवुड समाचार

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज के लिए शाहरुख नहीं थे पहली पसंद शाहरुख खान
    'भूल भुलैया 2' के लिए कार्तिक ने लिए करोड़ों रुपये, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस तब्बू
    'गोविंदा नाम मेरा' और 'मिशन मजनू' के अलावा तीन और फिल्मों की रिलीज डेट टली सिद्धार्थ मल्होत्रा
    फरहान अख्तर की सीरीज 'फ्राइडे नाइट प्लान' में दिखेंगे बाबिल खान लेटेस्ट वेब सीरीज

    अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर 100 कैंसर पीड़ित कपल की करेंगे आर्थिक मदद सेलिब्रिटी गॉसिप
    सैफ अली खान की फिल्म 'भूत पुलिस' इस साल 10 सितंबर को होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत 'सरदार का ग्रैंडसन' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज नेटफ्लिक्स
    पुलिस ने रोकी 'एक विलन रिटर्न्स' की शूटिंग, जानिए क्या है कारण मुंबई पुलिस

    मलाइका अरोड़ा

    नहीं होने जा रही मलाइका-अर्जुन की शादी, खुद अभिनेत्री ने कही यह बात, जानें बॉलीवुड समाचार
    'भारत के ओसामा' को पकड़ने निकले अर्जुन, देखें फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का टीज़र बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर ने माना जिंदगी में स्पेशल हैं मलाइका अरोड़ा, शादी पर कहा ये बॉलीवुड समाचार
    कैटरीना ने कहा, रणबीर कपूर पर कभी नहीं कर सकती 'भरोसा', जानें क्यों बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025