Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हो गया ब्रेकअप?
मनोरंजन

क्या मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हो गया ब्रेकअप?

क्या मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हो गया ब्रेकअप?
लेखन नेहा शर्मा
Jan 12, 2022, 05:31 pm 3 मिनट में पढ़ें
क्या मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हो गया ब्रेकअप?
मलाइका-अर्जुन का हुआ ब्रेकअप?

एक तरफ फैंस अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की राह देख रहे हैं तो दूसरी तरफ यह चर्चा तेज है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, वहीं खबर यह भी है कि दोनों के बीच सबकुछ पहले जैसा ही है। अब जो भी हो, लेकिन उनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। हालांकि, किसी ने भी अपने अलगाव की खबर पर कुछ नहीं कहा है। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

रिपोर्ट
मलाइका ने घर से बाहर निकलना किया बंद

बॉलीवुड लाइफ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया है। एक सूत्र ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया कि मलाइका को अपने घर से बाहर निकले छह दिन हो गए हैं। उन्होंने खुद को चारदीवारी में कैद कर दिया है। अर्जुन से अलग होने के बाद मलाइका सदमे में हैं और ब्रेकअप के इस गम से उबरने के लिए उन्होंने कुछ दिन दुनिया से दूर रहने का फैसला किया है।

सबूत
अर्जुन के फैमिली डिनर से नदारद रहीं मलाइका

सूत्र के मुताबिक, अर्जुन पिछले कुछ दिनों में एक बार भी मलाइका से मिलने नहीं गए हैं। अर्जुन तीन दिन पहले बहन रिया कपूर के घर डिनर पर गए थे। रिया का घर मलाइका के घर के बेहद करीब है, बावजूद इसके अर्जुन डिनर के बाद उनसे मिलने नहीं गए। मलाइका आमतौर पर अर्जुन संग फैमिली डिनर में शामिल होती हैं, लेकिन इस बार वह उनके साथ नहीं दिखीं, जिसके बाद उनके ब्रेकअप की खबरों को और तूल मिल गया।

रिपोर्ट
ब्रेकअप के उलट ऐसी भी है चर्चा

इसके उलट ईटाइम्स के मुताबिक, मलाइका कुछ ही दिन पहले अपने कुत्ते को घुमाने घर से बाहर निकली थीं। कोरोना के चलते मलाइका ने बाहर निकलना कम किया है। उनकी कम आउटिंग से अर्जुन का कोई वास्ता नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मलाइका-अर्जुन के बीच सब ठीक है। अर्जुन और उनकी बहनें कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनकी रिपोर्ट नेगिटिव हो गई है, लेकिन सावधानी बरतते हुए उन्होंने फिलहाल सभी से दूरी बनाई है।

रिलेशनशिप स्टेटस
तलाकशुदा हैं मलाइका

1998 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। 2017 में उन्होंने तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनके बेटे अरहान खान की कस्टडी मलाइका को मिली। वह अपने बेटे के साथ ही रहती हैं। जब मलाइका और अरबाज के रिश्ते में दरार की खबरें आईं, तभी बॉलीवुड गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि मलाइका-अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले अर्जुन का नाम सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ जुड़ चुका था।

शुरुआत
कैसे शुरू हुई अर्जुन के साथ मलाइका की लव स्टोरी?

अर्जुन ने पहले मलाइका की गर्ल गैंग करीना और अमृता से बातचीत बढ़ाई। साथ में छुट्टी पर जाने लगे। इस दौरान मलाइका भी साथ में होती थीं। यहीं से दोनों एक-दूसरे के करीब आए। खबरों की मानें तो मलाइका से मिलने अर्जुन अक्सर देर रात उनके घर जाया करते थे और ऐसा एक-दो बार नहीं, बल्कि उन्हें अक्सर मलाइका के घर जाते देखा गया था। इस वजह से भी उन दिनों दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं खूब होने लगीं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

मलाइका अभिनेत्री और ट्रेंड डांसर हैं। 'छैयां-छैयां' गाने पर डांस से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। दूसरी तरफ अर्जुन ने 2012 में फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में शानदार डेब्यू किया था। हालांकि, वह बॉलीवुड में वह अब तक अपनी पकड़ मजबूत नहीं कर पाए हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा
ताज़ा खबरें
नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, जेल भेजने की तैयारी
नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, जेल भेजने की तैयारी राजनीति
स्कोडा ने लॉन्च किया कुशाक SUV का सबसे किफायती एक्टिव पीस मॉडल, जानें कीमत
स्कोडा ने लॉन्च किया कुशाक SUV का सबसे किफायती एक्टिव पीस मॉडल, जानें कीमत दिल्ली
एपेक्स लीजेंड्स मोबाइल गेम ने लॉन्च होते ही बनाया रिकॉर्ड, BGMI को पीछे छोड़ा
एपेक्स लीजेंड्स मोबाइल गेम ने लॉन्च होते ही बनाया रिकॉर्ड, BGMI को पीछे छोड़ा टेक्नोलॉजी
ज्ञानवापी मस्जिद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी जिला न्यायालय में ट्रांसफर किया केस
ज्ञानवापी मस्जिद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी जिला न्यायालय में ट्रांसफर किया केस देश
सामने आई मर्सिडीज विजन AMG कांसेप्ट कार, मिलेगा नया लुक और दमदार फीचर्स
सामने आई मर्सिडीज विजन AMG कांसेप्ट कार, मिलेगा नया लुक और दमदार फीचर्स ऑटो
बॉलीवुड समाचार
गुटखे का प्रमोशन करने के कारण शाहरुख, अमिताभ, अजय और रणवीर के खिलाफ केस दर्ज
गुटखे का प्रमोशन करने के कारण शाहरुख, अमिताभ, अजय और रणवीर के खिलाफ केस दर्ज मनोरंजन
अमिताभ से जैकी श्रॉफ तक, पाई-पाई को मोहताज हो गए थे ये बॉलीवुड सितारे
अमिताभ से जैकी श्रॉफ तक, पाई-पाई को मोहताज हो गए थे ये बॉलीवुड सितारे मनोरंजन
जल्द शादी रचाएंगे अभिनेता अभय देओल, खुद किया ऐलान
जल्द शादी रचाएंगे अभिनेता अभय देओल, खुद किया ऐलान मनोरंजन
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर'
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' मनोरंजन
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका?
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका? मनोरंजन
और खबरें
अर्जुन कपूर
'एक विलेन रिटर्न्स' को मिली नई रिलीज डेट, 29 जुलाई को आएगी फिल्म
'एक विलेन रिटर्न्स' को मिली नई रिलीज डेट, 29 जुलाई को आएगी फिल्म मनोरंजन
अर्जुन कपूर और मुदस्सर अजीज की फिल्म का नाम होगा 'मेरी पत्नी का रीमेक'
अर्जुन कपूर और मुदस्सर अजीज की फिल्म का नाम होगा 'मेरी पत्नी का रीमेक' मनोरंजन
अर्जुन ने वाशु भगनानी से मिलाए हाथ, मुदस्सर अजीज संभालेंगे फिल्म के निर्देशन की कमान
अर्जुन ने वाशु भगनानी से मिलाए हाथ, मुदस्सर अजीज संभालेंगे फिल्म के निर्देशन की कमान मनोरंजन
ठंडे बस्ते में गया फिल्म 'अय्यपनम कोशियुम' का हिंदी रीमेक, निर्देशक ने लगाई मुहर
ठंडे बस्ते में गया फिल्म 'अय्यपनम कोशियुम' का हिंदी रीमेक, निर्देशक ने लगाई मुहर मनोरंजन
अर्जुन कूपर की बाइक लिस्ट में शामिल हुई डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 प्रो, जानें खासियत
अर्जुन कूपर की बाइक लिस्ट में शामिल हुई डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 प्रो, जानें खासियत ऑटो
और खबरें
मलाइका अरोड़ा
कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं मलाइका अरोड़ा
कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं मलाइका अरोड़ा मनोरंजन
जानिए कब से शुरू होगा 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2', मनीष पॉल करेंगे शो को होस्ट
जानिए कब से शुरू होगा 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2', मनीष पॉल करेंगे शो को होस्ट मनोरंजन
'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' का डिजिटल ऑडिशन शुरू, जानिए कैसे बनें हिस्सा
'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' का डिजिटल ऑडिशन शुरू, जानिए कैसे बनें हिस्सा मनोरंजन
साल 2021 में शादी कर सकते हैं ये मशहूर बॉलीवुड कलाकार
साल 2021 में शादी कर सकते हैं ये मशहूर बॉलीवुड कलाकार मनोरंजन
हरियाणा के अजय सिंह उर्फ टाइगर ने जीती 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की ट्रॉफी
हरियाणा के अजय सिंह उर्फ टाइगर ने जीती 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की ट्रॉफी मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022