क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में दिखी लड़की कौन है?
क्या है खबर?
काफी समय से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के अलगाव की खबरें जोर पकड़ रही हैं। दोनों का तालाक भी हो गया है।
अब जा रहा है कि धनश्री से अलगाव के बाद चहल RJ महवश को डेट कर रहे हैं।
9 मार्च को दुबई में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल (भारत बनाम न्यूजीलैंड) मैच के दौरान भी चहल और महवश साथ में दिखे।
आइए बताते हैं आखिर महवश हैं कौन?
परिचय
जानिए कौन हैं महवश
महवश एक जानी-मानी रेडियो जॉकी हैं। इंस्टाग्राम पर इनके लगभग 14 लाख फॉलोअर्स हैं।
इतना ही नहीं, महवश अभिनय भी करती हैं और उन्होंने 'सेक्शन 108' नाम की एक फिल्म भी बनाई है। अनंत अंबानी की शादी के रिसेप्शन में भी इन्हें देखा गया था।
जल्द ही वह अमेजन प्राइम के एक शो में भी नजर आने वाली हैं। 24 साल की महवश को 'बिग बॉस 14' से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक का प्रस्ताव भी मिल चुका है।
अफवाह
मैं अपना नाम घसीटने नहीं दूंगी- महवश
इससे पहले महवश और चहल साथ दिखे थे।
तब महवश ने लिखा था, 'यह देखना मजेदार है कि अफवाहें कितनी बेबुनियाद हैं। अगर आप किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति के साथ देखे जाते हैं तो क्या इसका मतलब है कि आप उन्हें डेट कर रहे हैं? माफ करें, यह कौन-सा साल है? मैं 2-3 दिनों से धैर्य रख रही हूं, लेकिन मैं किसी PR टीम को मेरा नाम घसीटने नहीं दूंगी। लोगों को मुश्किल समय में शांति से रहने दें।'
शादी
कब हुई थी चहल और धनश्री की शादी?
चहल और धनश्री की पहली मुलाकात साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। दरअसल, क्रिकेटर ने धनश्री का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद उनसे डांस सीखने के लिए सपंर्क किया था। फिर दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही ये प्यार में बदल गई।
दिसंबर 2020 में धनश्री और चहल शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, अब 4 साल की शादी के बाद ये जोड़ी तलाक लेकर अलग हो गई है।