Page Loader
कौन हैं नाओमिका सरन, अक्षय कुमार से क्या है रिश्ता? 
कौन हैं नाओमिका सरन? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@naomika14)

कौन हैं नाओमिका सरन, अक्षय कुमार से क्या है रिश्ता? 

Apr 08, 2025
05:34 pm

क्या है खबर?

दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बीती रात मुंबई में आयोजित मैडॉक फिल्म्स की एक शानदार पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान डिंपल के साथ उनकी पोती नाओमिका सरन भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नाओमिका अपनी दादी के साथ पैपराजी के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। नाओमिका ने तुरंत सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए हैं। आइए जानें आखिर नाओमिका हैं कौन?

परिचय

राजेश खन्ना की पोती हैं नाओमिका

नाओमिका दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की पोती हैं। दरअसल, वह रिंकी खन्ना और समीर सरन की बेटी हैं। रिंकी, राजेश और डिंपल की छोटी बेटी और ट्विंकल खन्ना की बहन हैं। ऐसे में नाओमिका अभिनेता अक्षय कुमार की रिश्तेदार भी हैं। ट्विंकल के रिश्ते से वह अक्षय की भतीजी हैं। 20 साल की नाओमिका को इंस्टाग्राम पर 134 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हालांकि, वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा कुछ साझा नहीं करती हैं।

तस्वीरें

अक्सर डिंपल के साथ दिखती हैं नाओमिका 

नाओमिका अक्सर इंस्टाग्राम पर डिंपल, रिंकी और परिवार के अन्य लोगों के साथ तस्वीर साझा करती रहती हैं। बीते साल उन्होंने अक्षय के बेटे आरव कुमार के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। नाओमिका को अक्सर अपनी दादी डिंपल के साथ देखा जाता है। हालांकि, उनकी मां रिंकी लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। बता दें कि नाओमिका ने 2023 में विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी।