LOADING...
कौन हैं 'बालिका वधू' की आनंदी उर्फ अविका गौर के मंगेतर मिलिंद चांदवानी? 
अविका गौर के मंगेतर मिलिंद चांदवानी कौन हैं? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@avikagor)

कौन हैं 'बालिका वधू' की आनंदी उर्फ अविका गौर के मंगेतर मिलिंद चांदवानी? 

Jun 12, 2025
11:30 am

क्या है खबर?

टीवी शो 'बालिका वधू' में छोटी आनंदी का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाली अविका गौर ने अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चांदवानी से सगाई कर ली है। दोनों पिछले 5 साल से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। अविका और मिलिंद की सगाई की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐसे में हर कोई मिलिंद के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। आइए हम आपको बताते है कि आखिर मिलिंद कौन हैं।

परिचय

मिलिंद की पढ़ाई की बारे में जानिए 

मिलिंद एक उद्यमी (आंत्रप्रेन्योर) हैं। मिलिंद एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वे NGO 'कैंप डायरीज' के संस्थापक हैं। यह संगठन वंचित बच्चों को सशक्त बनाता है। मिलिंद की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने बेंगलुरु के DSCE से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने IIM लखनऊ से MBA किया। वर्तमान में मिलिंद कुकू FM में सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले मिलिंद ने ओला, BYJU's समेत कई कंपनी में काम किया है।

पहचान

'MTV रोडीज' में नजर आ चुके हैं मिलिंद

अविका के होने वाले पति मिलिंद ने साल 2019 में बतौर प्रतियोगी रियलिटी शो 'MTV रोडीज रियल हीरोज' में भाग लिया था। वह नेहा धूपिया के ग्रुप का हिस्सा था। इस शो से मिलिंद को लोगों के बीच पहचान मिली। हालांकि, इसके बाद वह किसी शो में नजर नहीं आए। वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। बता दें कि अविका और मिलिंद की पहली मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी।