Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं?
मनोरंजन

कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं?

कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं?
लेखन चंद्रशेखर कुमार
May 18, 2022, 12:12 pm 4 मिनट में पढ़ें
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं?
कान्स के रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले भारतीय लोक कलाकार

17 मई से कान्स फिल्म फेस्टिवल का रंगारंग कार्यक्रम शुरू हो चुका है। यह फिल्म फेस्टिवल का 75वां संस्करण है और इसमें भारत बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा है। कई कलाकार कान्स 2022 के रेड कार्पेट पर अपना जौहर दिखाने वाले हैं। राजस्थानी गायक मामे खान ने कान्स 2022 में शिरकत करके इतिहास रच दिया है। वह कान्स के रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले भारतीय लोक कलाकार बन गए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं मामे खान।

जन्म स्थान
राजस्थान के जैसलमेर में हुआ मामे का जन्म

मामे एक राजस्थानी गायक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गाए हैं। उनका जन्म राजस्थान के जैसलमेर के सत्तों गांव में हुआ था। उन्होंने पार्श्व गायक और लोक गायक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वह राजस्थान के मांगणियार समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। यह समुदाय अपने लोक संगीत के लिए जाना जाता है। उन्हें बचपन से संगीतमय वातावरण मिला। वह अपने पिता के साथ शादियों में भी गाया करते थे।

करियर
बॉलीवुड की इन फिल्मों में मामे ने गाए गाने
बॉलीवुड की इन फिल्मों में मामे ने गाए गाने

बॉलीवुड में अपने गानों से मामे ने अलग धाक जमाई है। ऋतिक रोशन की फिल्म 'लक बाय चांस' का गाना 'बावरे' को इन्होंने ही अपनी आवाज दी है। यह अपने समय का लोकप्रिय गाना था। इसके अलावा उन्होंने रानी मुखर्जी की फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' के लिए गाने गाए हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'सोन चिड़िया' को भी मामे ने अपने गाने से सजाया है। वह 'कोक स्टूडियो' में अमित त्रिवेदी के साथ दिखे थे।

योगदान
मामे ने राजस्थानी लोक गीतों को अमेरिका-यूरोप की गलियों तक पहुंचाया

कहा जाता है कि मामे ने राजस्थानी लोक गीतों को अमेरिका और यूरोप की गलियों तक पहुंचाया। उन्होंने कई देशों की यात्रा की है और अपनी लोक गायिकी की परंपरा को जीवत रखने में योगदान दिया। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भारत से कान्स में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इसी प्रतिनिधिमंडल में गायक मामे को जगह दी गई है। किसी लोक गायक के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।

उपलब्धि
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सामने परफॉर्म कर चुके हैं मामे

मामे ने आर्थिक परेशानियों का सामना करते हुए मंजिल पाई है। वह एक बाल कलाकार के रूप में इंडिया गेट पर परफॉर्म कर चुके हैं। उन्होंने यह परफॉर्मेंस अपने ग्रुप के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सामने दी थी। मामे ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने सपने भी नहीं सोचा था कि वह बॉलीवुड में काम करेंगे। 1999 में मामे ने अपने वर्ल्ड टूर के दौरान कई म्यूजिक शोज किए और फिर धीरे-धीरे उन्हें पहचान मिली।

इंस्टाग्राम पोस्ट
मामे ने कान्स 2022 से दिखाई अपनी झलक
मामे ने कान्स 2022 से दिखाई अपनी झलक
कान्स से मामे की झलक (तस्वीर- insta/@mame_khan)
मामे ने कान्स 2022 से दिखाई अपनी झलक
(तस्वीर- insta/@mame_khan)
मामे ने कान्स 2022 से दिखाई अपनी झलक
(तस्वीर: Twitter/@PIBHindi)
मामे ने कान्स 2022 से दिखाई अपनी झलक
(तस्वीर: Twitter/@PIBHindi)

मामे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कान्स 2022 से अपनी झलक दिखाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह राजस्थानी कामदार कुर्ते और सिर पर पगड़ी पहने हुए नजर आए हैं। गुलाबी रंग का उनका कुर्ता खूब जंच रहा है। मामे के कॉस्टूयम को अंजुली चक्रवर्ती ने डिजाइन किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रति अपना आभार जताया है।

न्यूजबाइट्स प्लस
ये भारतीय कलाकार भी कान्स 2022 की बढ़ा रहे शोभा

कई भारतीय कलाकार इस साल कान्स महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाएंगे। इस साल के महोत्सव में आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। इस कड़ी में अगला नाम नवाजुद्दीन सिद्दीकी का है। पूजा हेगड़े को कान्स महोत्सव में देखा जाएगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में उनका नाम शामिल होना गौरव की बात है। हिना खान, एआर रहमान, नयनतारा और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे कान्स 2022 में शिरकत कर रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
संगीत इंडस्ट्री
कान्स फिल्म फेस्टिवल
ताज़ा खबरें
विंडोज 11 में एंड्रॉयड जैसा प्राइवेसी फीचर, बताएगी कौन सी ऐप इस्तेमाल कर रही है माइक-कैमरा
विंडोज 11 में एंड्रॉयड जैसा प्राइवेसी फीचर, बताएगी कौन सी ऐप इस्तेमाल कर रही है माइक-कैमरा टेक्नोलॉजी
मैंने शतक लगाया था, फिर भी टीम से ड्राप कर दिया गया- क्रिकेटर मनोज तिवारी
मैंने शतक लगाया था, फिर भी टीम से ड्राप कर दिया गया- क्रिकेटर मनोज तिवारी खेलकूद
रहने के मामले में ये हैं दुनिया के सबसे अच्छे और सबसे बुरे शहर
रहने के मामले में ये हैं दुनिया के सबसे अच्छे और सबसे बुरे शहर दुनिया
आंध्र प्रदेश: शख्स ने 1998 में पास की थी परीक्षा, 24 साल बाद मिली सरकारी नौकरी
आंध्र प्रदेश: शख्स ने 1998 में पास की थी परीक्षा, 24 साल बाद मिली सरकारी नौकरी अजब-गजब
ऐपल वॉच पर यूट्यूब वीडियोज देख सकते हैं आप, यह है तरीका
ऐपल वॉच पर यूट्यूब वीडियोज देख सकते हैं आप, यह है तरीका टेक्नोलॉजी
बॉलीवुड समाचार
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई मनोरंजन
पिता बोनी कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में दिखेंगी जाह्नवी
पिता बोनी कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में दिखेंगी जाह्नवी मनोरंजन
फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला
फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला मनोरंजन
बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल
बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल मनोरंजन
शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण
शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण मनोरंजन
और खबरें
संगीत इंडस्ट्री
सिद्धू मूसेवाला के गाने '295' को 'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' में मिली जगह
सिद्धू मूसेवाला के गाने '295' को 'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' में मिली जगह मनोरंजन
गायक बी प्राक के नवजात बच्चे का निधन, इंस्टाग्राम पर दी दुखद सूचना
गायक बी प्राक के नवजात बच्चे का निधन, इंस्टाग्राम पर दी दुखद सूचना मनोरंजन
ग्रुप से ब्रेक ले रहा BTS, अब अलग-अलग नजर आएंगे गायक
ग्रुप से ब्रेक ले रहा BTS, अब अलग-अलग नजर आएंगे गायक मनोरंजन
जस्टिन बीबर के चेहरे को हुआ लकवा, वीडियो में बताई अपनी बीमारी
जस्टिन बीबर के चेहरे को हुआ लकवा, वीडियो में बताई अपनी बीमारी मनोरंजन
एड शीरन के साथ अरमान मलिक का गाना '2Step' रिलीज
एड शीरन के साथ अरमान मलिक का गाना '2Step' रिलीज मनोरंजन
और खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल
कान्स में रिलीज हुआ हिना खान की फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का पोस्टर
कान्स में रिलीज हुआ हिना खान की फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का पोस्टर मनोरंजन
कान्स में डेब्यू से पहले पूजा हेगड़े ने खो दिए थे अपने कपड़े-मेकअप
कान्स में डेब्यू से पहले पूजा हेगड़े ने खो दिए थे अपने कपड़े-मेकअप मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में मनोरंजन
एआर रहमान की डेब्यू फिल्म 'ले मस्क' का कान्स XR में होगा प्रीमियर
एआर रहमान की डेब्यू फिल्म 'ले मस्क' का कान्स XR में होगा प्रीमियर मनोरंजन
कोरोना संक्रमित हुए अक्षय कुमार, अब नहीं ले पाएंगे कान्स 2022 में हिस्सा
कोरोना संक्रमित हुए अक्षय कुमार, अब नहीं ले पाएंगे कान्स 2022 में हिस्सा मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022