Page Loader
आदर जैन, तारा सुतारिया को छोड़ अलेखा आडवाणी को कर रहे डेट, जानिए उनके बारे में 
अलेखा आडवाणी के बारे में जानिए (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@alexadvani1)

आदर जैन, तारा सुतारिया को छोड़ अलेखा आडवाणी को कर रहे डेट, जानिए उनके बारे में 

Nov 14, 2023
02:02 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। तारा सुतारिया के साथ ब्रेकअप के बाद आदर को दूसरा प्यार मिल गया है। उन्होंने अलेखा आडवाणी के साथ अपने रिश्ते का सार्वजनिक कर दिया है। आदर ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अलेखा का हाथ थामे नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा, 'मेरे जीवन की रोशनी।' अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अलेखा कौन हैं?

अलेखा

'वे वेल' की संस्थापक हैं अलेखा 

अलेखा 'वे वेल' की संस्थापक हैं, जो सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा अलेखा पेशे से एक मॉडल भी हैं। उन्होंने कई कपड़ों और ज्वेलरी ब्रांडों के लिए मॉडल के रूप में काम किया है। अलेखा ने न्यूयॉर्क के कॉर्नेल होटल स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की है। हाल ही में आदर और अलेखा को करीना कपूर और सैफ अली खान की दिवाली पार्टी में देखा गया था, जहां दोनों एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए थे।

इंस्टाग्राम पोस्ट

मेरे जीवन की रोशनी- आदर जैन