Page Loader
आदर ने अलेखा संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, तारा सुतारिया को कर चुके हैं डेट 
आदर जैन ने अलेखा संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aadarjain)

आदर ने अलेखा संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, तारा सुतारिया को कर चुके हैं डेट 

Nov 13, 2023
07:48 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन पिछले कुछ वक्त से अपनी पेशेवर जिंदगी के कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसी चर्चा है कि आदर मशहूर उद्यमी (एंटरप्रेन्योर) और वेलनेस कोच अलेखा आडवाणी को डेट कर रहे हैं। आदर इससे पहले लगभग 3 साल तक बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया को डेट कर चुके हैं। अब तारा से ब्रेकअप के बाद आदर ने अलेखा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।

पोस्ट

चचेरी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने दी प्रतिक्रिया

आदर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अलेखा का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'मेरे जीवन की रोशनी।' इस तस्वीर पर आदर की चचेरी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने प्रतिक्रिया दी और लिखा, 'मैं आपकी 'रोशनी' से मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।' हाल ही में आदर और अलेखा को करीना कपूर और सैफ अली खान की दिवाली पार्टी में देखा गया था, जहां दोनों एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर