Page Loader
कौन हैं बिनीता छेत्री, जो 'ब्रिटेन गॉट टैलेंट' के फिनाले में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं?
कौन हैं 9 वर्षीय बिनीता छेत्री? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@binita_chetry__)

कौन हैं बिनीता छेत्री, जो 'ब्रिटेन गॉट टैलेंट' के फिनाले में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं?

May 27, 2025
05:27 pm

क्या है खबर?

असम की 9 साल की बिनीता छेत्री ने इतिहास रच गया है। उन्होंने विदेश में भारत का नाम रोशन कर दिया है। दरअसल, बिनीता ब्रिटेन के लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'ब्रिटेन गॉट टैलेंट' के फिनाले में पहुंचने वाली पहली उत्तर पूर्व भारतीय बन गई हैं। सेमी-फाइनल में बिनीता ने अपने डांस से जजों के साथ-साथ दर्शकों का दिल जीत लिया था। ऐसे में भारत में हर ओर उनकी चर्चा हो रही है। आइए जानें आखिर बिनीत हैं कौन।

परिचय

3 साल की उम्र में शुरू किया डांस

बिनीता असम के बोकाजन के अमराजन गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता अमर छेत्री एक छोटा-सा फार्म चलाते हैं। बिनीता ने 3 साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था। उनके पिता ने अपनी बेटी की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें जयपुर में मौसी अनीता देवी के घर भेज दिया, जहां उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ डांस की शिक्षा भी प्राप्त की। हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी बिनीता की प्रशंसा की।

बयान

बिनीता ने जताई खुशी 

'ब्रिटेन गॉट टैलेंट' के फिनाले में पहुंचने पर बिनीता ने अपनी जताई है। उन्होंने कहा, "मैं बहुत ज्यादा शुक्रगुजार हूं। मैंने सेमी-फाइनल के लिए बहुत मेहनत की थी और अब फिनाले पर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी।" बता दें कि, जब बिनीता रियलिटी शो 'ब्रिटेन गॉट टैलेंट' का हिस्सा बनी थीं तो उन्होंने अपने डांस के साथ-साथ अपने शब्दों से भी जजों का दिल जीत लिया था। उस वक्त सोशल मीडिया बिनीता का परिचय वीडियो खूब वायरल हुआ था।

ट्विटर पोस्ट

देखें वीडियो