NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पोर्नोग्राफी मामले गिरफ्तार राज कुंद्रा पर अब तक किन-किन महिलाओं ने आरोप लगाए?
    मनोरंजन

    पोर्नोग्राफी मामले गिरफ्तार राज कुंद्रा पर अब तक किन-किन महिलाओं ने आरोप लगाए?

    पोर्नोग्राफी मामले गिरफ्तार राज कुंद्रा पर अब तक किन-किन महिलाओं ने आरोप लगाए?
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 21, 2021, 10:21 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पोर्नोग्राफी मामले गिरफ्तार राज कुंद्रा पर अब तक किन-किन महिलाओं ने आरोप लगाए?
    जानिए किन-किन महिलाओं ने राज पर कैसे आरोप लगाए हैं

    मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी के मामले में सोमवार को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इसी साल फरवरी में इस संबंध में मामला दर्ज किया था। इस मामले में बीते मंगलवार को राज को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। यूट्यूबर पुनीत कौर समेत कई महिलाओं ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए आखिर किन-किन महिलाओं ने राज पर कैसे आरोप लगाए हैं।

    पुनीत कौर

    पुनीत कौर

    यूट्यूबर पुनीत ने दावा किया है कि राज ने उन्हें अपने ऐप हॉटशॉट्स में काम करने के लिए कहा था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, 'दोस्तों, आपको हमारा वेरिफाइड DM वीडियो याद है? वहां राज ने मुझे ऐप हॉटशॉट्स के एक वीडियो में काम करने के लिए कहा था।' हॉटशाट्स वही ऐप है, जिसके जरिए राज पर अश्लील फिल्मों के कारोबार का आरोप लगा है। उन्होंने अपने यूट्यूब हैंडल पर वीडियो शेयर करके राज का वह मैसेज दिखाया था।

    मॉडल सागरिका शोना

    मॉडल सागरिका शोना

    मॉडल सागरिका शोना ने पहली बार राज पर पोर्नोग्राफी केस में आरोप लगाया था। राज का नाम इस रैकेट से तब जुड़ा, जब सागरिका ने इस रैकेट का खुलासा किया था। सागरिका ने बताया था कि उन्हें एक वीडियो कॉल के जरिए ऑडिशन देने के लिए कहा गया था। राज की कंपनी द्वारा वीडियो कॉल में मौजूद एक शख्स ने उनसे न्यूड ऑडिशन देने को कहा था। सागरिका का कहना है कि उन्होंने ऑडिशन देने से इनकार कर दिया था।

    पूनम पांडे

    अभिनेत्री पूनम पांडे ने राज के खिलाफ 2019 में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। पूनम ने आरोप लगाया था कि राज और उनकी कंपनी गैर-कानूनी तरीके से उनकी तस्वीरों और वीडियोज का इस्तेमाल अपने ऐप में कर रहे हैं। पूनम ने बॉम्बे हाइकोर्ट में राज के खिलाफ फ्रॉड और चोरी का केस दर्ज करवाया था। अभी इस मामले की जांच चल रही है। बताया गया था कि दोनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर भी विवाद हुआ था।

    शर्लिन चोपड़ा

    शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया था कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल को दिए बयान में शर्लिन ने खुलासा किया था। मामले में राज को पिछले साल अदालत से अंतरिम जमानत मिली थी। अब बेल एप्लिकेशन पर अंतिम सुनवाई इसी महीने के अंत में होने वाली है। शर्लिन ने बताया था कि उन्हें हर प्रोजेक्ट के लिए 30 लाख रुपये की फीस मिलती थी। शर्लिन ने इस तरह के 15-20 प्रोजेक्ट किए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    राज कुंद्रा
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस
    शिल्पा शेट्टी

    ताज़ा खबरें

    आईफोन 12 केवल 35,850 रुपये में खरीदें, अमेजन पर उपलब्ध है ऑफर आईफोन
    फ्री फायर मैक्स: 27 जनवरी के लिए कोड जारी, ऐसे करें रिडीम फ्री फायर मैक्स
    BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री: केरल में कांग्रेस और जाधवपुर यूनिवर्सिटी में SFI ने की स्क्रीनिंग नरेंद्र मोदी
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल

    राज कुंद्रा

    राज कुंद्रा समेत चार लोगों को पोर्नाेग्राफी मामले में मिली अग्रिम जमानत बॉलीवुड समाचार
    पोर्नोग्राफी मामले में रिहाई के एक साल बाद राज कुंद्रा ने कही ये बात बॉलीवुड समाचार
    क्या 'बिग बॉस 16' में नजर आएंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा? शिल्पा शेट्टी
    राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा को 38 करोड़ रुपये के पांच फ्लैट्स ट्रांसफर किए मुंबई

    बॉलीवुड समाचार

    परिणीति चोपड़ा 'आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड' से हुईं सम्मानित, साझा किया पोस्ट परिणीति चोपड़ा
    'पठान' का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, दुनिया भर में पहले दिन कमाए 100 करोड़ रुपये पठान फिल्म
    आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' अब OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें आयुष्मान खुराना
    संजय दत्त और अरशद वारसी फिर आए साथ, फिल्म का फर्स्ट लुक जारी संजय दत्त

    मुंबई पुलिस

    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई
    निर्देशक राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा बॉलीवुड समाचार
    राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी शिकायत राखी सावंत
    तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में 14 दिन के लिए बढ़ी शीजान खान की हिरासत तुनिषा शर्मा

    शिल्पा शेट्टी

    रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग खत्म, शिल्पा शेट्टी ने दी जानकारी रोहित शेट्टी
    रोहित शेट्टी 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान हुए घायल, किया गया छोटा ऑपरेशन रोहित शेट्टी
    प्रियंका को बोला गया काली बिल्ली, बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों ने भी झेला रंगभेद प्रियंका चोपड़ा
    शिल्पा शेट्टी शो 'डेटबाजी' में विशेष मेहमान और को-होस्ट के रूप में आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023