Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'सैम बहादुर' में हो गई फातिमा सना शेख की एंट्री?
मनोरंजन

क्या विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'सैम बहादुर' में हो गई फातिमा सना शेख की एंट्री?

क्या विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'सैम बहादुर' में हो गई फातिमा सना शेख की एंट्री?
लेखन नेहा शर्मा
Sep 06, 2021, 09:58 am 3 मिनट में पढ़ें
क्या विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'सैम बहादुर' में हो गई फातिमा सना शेख की एंट्री?
क्या विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'सैम बहादुर' में हो गई फातिमा सना शेख की एंट्री?

पिछले काफी समय से फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' चर्चा में है। फिल्म के लिए विक्की कौशल के नाम पर पहले ही मुहर लग चुकी थी। हालांकि, फिल्म की लीड हीरोइन के लिए अब तक किसी का नाम सामने नहीं आया था और अब सुनने में आ रहा है कि इसके लिए अभिनेत्री फातिमा सना शेख को कास्ट कर लिया गया है। आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

रिपोर्ट
फातिमा को पसंद आ गया अपना किरदार

पिंकविला के मुताबिक, मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए फातिमा को चुन लिया गया है। 'सैम बहादुर' में एक अहम रोल निभाने के लिए उनसे संपंर्क किया गया है। कहा जा रहा है कि उन्हें अपना किरदार पसंद आया है। निर्माताओं और अभिनेत्री के बीच बातचीत जारी है। इस बातचीत को जल्द ही औपचारिक रूप दे दिया जाएगा। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम जारी है। अगले साल इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।

झलक
फिल्म से 2019 में सामने आया था विक्की का लुक

सैम मानेकशॉ के रोल में विक्की का पहला लुक 2019 में सामने आया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का सफर दिखाने का मौका पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। गुलजार और रॉनी स्क्रूवाला की प्रोडक्शन कंपनी RSVP ने इस साल मानेकशॉ की जयंती पर फिल्म के नाम का खुलासा किया था। पोस्ट में लिखा गया, 'सैम मानेकशॉ की जयंती के अवसर पर उनकी कहानी ने अपना नाम ढूंढ लिया है। सैम बहादुर।'

परिचय
जानिए कौन हैं सैम मानेकशॉ

सैम मानेकशॉ के चार दशक के सैन्य करियर में पांच युद्ध हुए। वह पहले भारतीय सेना अधिकारी थे, जिन्हें फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया था। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ। सैम मानेकशॉ को 1972 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया था। 1973 में सेना प्रमुख के पद से रिटायर होने के बाद वह वेलिंगटन चले गए, जहां 2008 में उनकी मृत्यु हो गई।

फिल्में
इन फिल्मों में नजर आएंगे विक्की और फातिमा

विक्की, निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'अश्वत्थामा' में भी नजर आएंगे। वह भारतीय क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायोपिक का हिस्सा हैं। विक्की फिल्म 'मिस्टर लेले' में भी नजर आएंगे। फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में विक्की पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ दिखाई देंगे। दूसरी तरफ फातिमा 'लाइफ इन अ मेट्रो' के सीक्वल में राजकुमार राव के साथ नजर आ सकती हैं। वह तमिल फिल्म 'अरुवी' के हिंदी रीमेक में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकती हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन
विक्की कौशल
ताज़ा खबरें
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर बिश्नोई को सता रहा फर्जी एनकाउंटर का डर, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर बिश्नोई को सता रहा फर्जी एनकाउंटर का डर, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा देश
त्वचा और बालों की खूबसूरती निखारने में मदद कर सकती है छाछ, ऐसे करें इस्तेमाल
त्वचा और बालों की खूबसूरती निखारने में मदद कर सकती है छाछ, ऐसे करें इस्तेमाल लाइफस्टाइल
'धाकड़' से 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' तक, बड़े बजट की ये फिल्में हुईं फ्लॉप
'धाकड़' से 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' तक, बड़े बजट की ये फिल्में हुईं फ्लॉप मनोरंजन
उत्तर प्रदेश: UPPSC ने स्टाफ नर्स भर्ती के नतीजे किए घोषित, ऐसे करें डाउनलोड
उत्तर प्रदेश: UPPSC ने स्टाफ नर्स भर्ती के नतीजे किए घोषित, ऐसे करें डाउनलोड करियर
यह कुत्ता अपने मालिक को रोजाना दो किलोमीटर दूर देने जाता है खाना
यह कुत्ता अपने मालिक को रोजाना दो किलोमीटर दूर देने जाता है खाना अजब-गजब
बॉलीवुड समाचार
#NewsBytesExclusive: मेटावर्स में कैसा होगा सिनेमा का भविष्य?
#NewsBytesExclusive: मेटावर्स में कैसा होगा सिनेमा का भविष्य? एक्सक्लूसिव
क्या आप जानते हैं? 'जंजीर' के लिए पहली पसंद नहीं थे अमिताभ बच्चन
क्या आप जानते हैं? 'जंजीर' के लिए पहली पसंद नहीं थे अमिताभ बच्चन मनोरंजन
'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम
'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम मनोरंजन
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT मनोरंजन
'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने बढ़ाई अपनी फीस
'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने बढ़ाई अपनी फीस मनोरंजन
और खबरें
मनोरंजन
न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे
न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे मनोरंजन
'KGF 2' के रॉकी भाई से प्रभावित बच्चे ने फूंक ली एक पैकेट सिगरेट, अस्पताल पहुंचा
'KGF 2' के रॉकी भाई से प्रभावित बच्चे ने फूंक ली एक पैकेट सिगरेट, अस्पताल पहुंचा मनोरंजन
लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में
लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
जल्द ही 'भूल भुलैया 3' और 'कबीर सिंह 2' की हो सकती है घोषणा
जल्द ही 'भूल भुलैया 3' और 'कबीर सिंह 2' की हो सकती है घोषणा मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस पर फिसली कंगना की 'धाकड़', अब नहीं बिक रहे OTT के राइट्स
बॉक्स ऑफिस पर फिसली कंगना की 'धाकड़', अब नहीं बिक रहे OTT के राइट्स मनोरंजन
और खबरें
विक्की कौशल
इन फिल्मों ने अभिनेता विक्की कौशल को बनाया स्टार
इन फिल्मों ने अभिनेता विक्की कौशल को बनाया स्टार मनोरंजन
'गोविंदा नाम मेरा' और 'मिशन मजनू' के अलावा तीन और फिल्मों की रिलीज डेट टली
'गोविंदा नाम मेरा' और 'मिशन मजनू' के अलावा तीन और फिल्मों की रिलीज डेट टली मनोरंजन
रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां
रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां मनोरंजन
अगस्त में शुरू होगी विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग
अगस्त में शुरू होगी विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग मनोरंजन
शादी के बाद पहली बार इस शो में मेहमान बनकर एंट्री कर सकते हैं विक्की-कैटरीना
शादी के बाद पहली बार इस शो में मेहमान बनकर एंट्री कर सकते हैं विक्की-कैटरीना मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022