Page Loader
जब नयनतारा ने सरेआम कर दी थी अल्लू अर्जुन की बेइज्जती, प्रशंसक हो गए थे नाराज 
जब नयनतारा ने कर दी थी अल्लू अर्जुन की बेइज्जती

जब नयनतारा ने सरेआम कर दी थी अल्लू अर्जुन की बेइज्जती, प्रशंसक हो गए थे नाराज 

Apr 08, 2025
11:35 am

क्या है खबर?

अल्लू अर्जुन दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उनके प्रशंसक दुनियाभर में मौजूद हैं। अल्लू ने न सिर्फ साउथ, बल्कि बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। फिल्म 'पुष्पा' के बाद से हिंदी के दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता खूब बढ़ी है। आज यानी 8 अप्रैल को अल्लू अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास मौके पर हम आपको अल्लू से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा बताते हैं।

किस्सा

2016 से जुड़ा है मामला

साल 2016 में अभिनेत्री नयनतारा ने एक कार्यक्रम में सरेआम अल्लू की बेइज्जती कर दी थी। दरअसल, उन्होंने पुरस्कार समारोह में अल्लू के हाथों अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया था। बता दें कि 2016 में नयनतारा और विजय सेतुपति की फिल्म 'नानुम राउडी धान' आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। विग्नेश शिवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए नयनतारा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था।

मामला

ऐसा क्या बोल गईं नयनतारा?

जब पुरस्कार समारोह में नयनतारा के नाम की घोषणा हुई तो वह मंच पर पहुंचीं। वहां अल्लू पहले से मौजूद थे। उन्हें ही नयनतारा को पुरस्कार देना था। हालांकि, नयनतारा ने अल्लू के हाथों से पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह यह अवॉर्ड विग्नेश के हाथों लेना चाहती हैं। नयनतारा ने अल्लू से कहा, "अगर तुम्हें आपत्ति न हो तो मैं यह अवॉर्ड विग्नेश से लेना चाहुंगी।" इस दौरान अल्लू ठगा सा महसूस करने लगे।