NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान से अनुष्का शर्मा तक, मानसिक स्वास्थ्य पर किसका क्या कहना है?
    मनोरंजन

    शाहरुख खान से अनुष्का शर्मा तक, मानसिक स्वास्थ्य पर किसका क्या कहना है?

    शाहरुख खान से अनुष्का शर्मा तक, मानसिक स्वास्थ्य पर किसका क्या कहना है?
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 10, 2022, 11:52 am 1 मिनट में पढ़ें
    शाहरुख खान से अनुष्का शर्मा तक, मानसिक स्वास्थ्य पर किसका क्या कहना है?
    डिप्रेशन पर खुलकर बात कर चुके हैं ये सितारे

    हमारे समाज में आज तनाव (डिप्रेशन) को एक फैन्सी शब्द समझा जाता है जिसे किसी भी तरह की उदासी का पर्याय मान लिया जाता है। यहां आज भी लोग अपने मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करने से हिचकिचाते हैं। हालांकि, बीते कुछ सालों में इसके प्रति लोगों का रवैया थोड़ा बदला है। खासकर, फिल्मी सितारों के डिप्रेशन पर खुलकर बात करने से जागरूकता बढ़ी है। आइए, जानते हैं अपने डिप्रेशन पर किस बॉलीवुड स्टार ने क्या कहा।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस है। मानसिक समस्याओं पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल इस तारीख को मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

    शाहरुख खान

    मानसिक बीमारी किसी में भी भेदभाव नहीं करती। अपने कद, पद और प्रतिष्ठा से परे कोई भी इसका शिकार हो सकता है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी डिप्रेशन का सामना कर चुके हैं। 2010 में शाहरुख ने कहा था कि अपने कंधे की चोट के वक्त वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। हालांकि, वह जल्द ही इससे उबर गए। उन्होंने यह भी बताया था कि वह असल में अपने फिल्मी किरदारों के बिल्कुल उलट काफी शांत स्वभाव के हैं।

    अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर डिप्रेशन और एंग्जाइटी (चिंता) की बात की थी। उन्होंने डिप्रेशन पर एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था कि डिप्रेशन एक ऐसी जेल है जहां पर आप खुद ही प्रताड़ित कैदी भी होते हैं और क्रूर जेलर भी। उन्होंने कहा था कि वह चाहती हैं कि ऐंग्जाइटी और डिप्रेशन को लेकर शर्मिंदगी पूरी तरह मिट जाए। हालांकि, अभिनेत्री ने खुद डिप्रेशन में होने की कोई बात नहीं की थी।

    हनी सिंह

    हनी सिंह अपने करियर के पीक पर थे जब उन्हें बाइपोलर डिसॉर्डर होने का पता चला था। वह करीब 18 महीने तक इससे जूझते रहे थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने प्रशंसकों से इसपर बात की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि कोई किसी भी तरह की मानसिक समस्या से जूझ रहा है तो उसे सबकुछ छोड़कर उसपर ध्यान देना चाहिए। पैसा और स्टारडम तभी काम आएंगे जब आप उनका तुत्फ लेने के लिए स्वस्थ होगे।

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने डिप्रेशन के खिलाफ मुहिम छेड़ दी। दीपिका कई बार अपने डिप्रेशन पर बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें कुछ भी अच्छा नहीं लगता था और वह कभी भी रो पड़ती थीं। हालांकि, उन्हें पता नहीं था कि यह डिप्रेशन है। इससे पहचानने और इससे निकलने में उनकी मां ने उनकी मदद की। दीपिका मानसिक तकलीफों से पीड़ित लोगों की मदद के लिए 'लिव लव लाफ' संस्था चलाती हैं।

    करण जौहर

    डिप्रेशन की बात करें तो फिल्ममेकर करण जौहर भी इससे अछूते नहीं रहे। एक इंटरव्यू में करण ने साझा किया था कि वह करीब डेढ़ साल तक डिप्रेशन से जूझते रहे थे। इससे निकलने के लिए उन्हें दवाइयों का भी सहारा लेना पड़ा था। करण ने बताया था कि एक बार एक मीटिंग में उन्हें लगा कि उन्हें हार्ट अटैक आने वाला है। वह तुरंत डॉक्टर के पास गए जहां उन्हें बताया गया कि उन्हें एंग्जाइटी अटैक आया है।

    सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद बढ़ी मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा

    साल 2020 में अभिनेसा सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद डिप्रेशन पर नए सिरे से बहस छिड़ गई। कहा गया कि सुशांत ने डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या की है। इसके बाद फिल्मी सितारों में मानसिक तनाव को लेकर चर्चा होने लगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान

    ताज़ा खबरें

    सानिया मिर्जा के ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड्स पर एक नजर  सानिया मिर्जा
    अंडर-19 महिला विश्व कप: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में किया प्रवेश  अंडर-19 विश्व कप
    रणजी ट्रॉफी: फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 403 विकेट लेने वाले बसंत मोहंती ने लिया संन्यास रणजी ट्रॉफी
    गणतंत्र दिवस परेड की राष्ट्रपति ने ली 52 मिनट सलामी, ट्विटर पर तारीफ कर रहे लोग गणतंत्र दिवस

    करण जौहर

    दोस्ताना 2: करण जौहर संग विवाद पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात कार्तिक आर्यन
    सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर जारी, स्वतंत्रता सेनानी बनीं अभिनेत्री सारा अली खान
    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    बिग बॉस: अब 'वीकेंड का वार' होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान, जानिए कौन करेगा उन्हें रिप्लेस बिग बॉस

    दीपिका पादुकोण

    पठान: शाहरुख खान को नहीं जानती थी यह अभिनेत्री, फिल्म में साथ किया काम  शाहरुख खान
    लद्दाख: 'पठान' दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले सिनेमाघर में दिखाई गई शाहरुख खान
    'पठान' पर विरोध: कहीं जलाए शाहरुख-दीपिका के पोस्टर तो कहीं पढ़ी हनुमान चालीसा पठान फिल्म
    'पठान' रिव्यू: शाहरुख खान की वापसी का जश्न है फिल्म, एक्शन के ओवरडोज ने बिगाड़ा खेल शाहरुख खान

    बॉलीवुड समाचार

    'फुकरे 3' का हिस्सा न होने पर अली फजल ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात अली फजल
    शाहरुख खान 1 फरवरी से फिर शुरू करेंगे 'जवान' की शूटिंग, सान्या मल्होत्रा भी होंगी शामिल शाहरुख खान
    'रातां लांबियां' के लिए मशहूर गायक असीस कौर और गोल्डी सोहेल ने की सगाई, देखें तस्वीर संगीत इंडस्ट्री
    अभिनेता अन्नू कपूर सीने में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती अन्नू कपूर

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान से मिलने पहुंचे अब्दु रोजिक, 'मन्नत' के बाहर किया इंतजार पठान फिल्म
    'पठान' का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, दो दिन का कलेक्शन 125 करोड़ रुपये के पार  पठान फिल्म
    'पठान' में आमिर खान की बहन ने निभाया है शाहरुख की मां का किरदार पठान फिल्म
    'पठान' का विरोध: फरीदाबाद में स्क्रीनिंग में बाधा डालने पर बजरंग दल के 9 कार्यकर्ता गिरफ्तार  पठान फिल्म

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023