Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या इसलिए टूटा धनुष और ऐश्वर्या का 18 साल पुराना रिश्ता?
मनोरंजन

क्या इसलिए टूटा धनुष और ऐश्वर्या का 18 साल पुराना रिश्ता?

क्या इसलिए टूटा धनुष और ऐश्वर्या का 18 साल पुराना रिश्ता?
लेखन नेहा शर्मा
Jan 18, 2022, 08:31 pm 3 मिनट में पढ़ें
क्या इसलिए टूटा धनुष और ऐश्वर्या का 18 साल पुराना रिश्ता?
धनुष और ऐश्वर्या का रिश्ता क्यों टूटा?

जब से धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के तलाक की खबर सामने आई है, उनके फैंस हैरान-परेशान हैं। 18 साल बाद दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं। खुद धनुष और ऐश्वर्या ने अपने तलाक की खबर पर मुहर लगा दी है। इसके चलते सोशल मीडिया पर आज धनुष और ऐश्वर्या सुबह से चर्चा में बने हुए हैं। अब एक करीबी दोस्त ने दोनों के तलाक की वजह बताई है। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

खुलासा
धनुष के लिए काम से बढ़कर कुछ नहीं- सूत्र

धनुष और ऐश्वर्या के एक करीबी दोस्त ने इंडिया टुडे को बताया, "काम को लेकर धनुष बेहद जुनूनी हैं। वह अपने काम के आगे किसी को भी अहमियत नहीं देते, फिर चाहे उनका परिवार ही क्यों ना हो।" दोस्त ने बताया, "फिल्म की शूटिंग करने की वजह से वह अपने परिवार को वक्त नहीं दे पाते थे। धनुष-ऐश्वर्या के बीच जब भी किसी भी बात को लेकर मनमुटाव होता था तो धनुष एक नई फिल्म में व्यस्त हो जाते थे।"

बुरा वक्त
पिछले छह महीने थे कपल के लिए बहुत मुश्किल

धनुष के दोस्त के मुताबिक, पिछले छह महीने का समय धनुष और ऐश्वर्या के लिए काफी कठिन रहा। धनुष ने जहां OTT के साथ प्रोडक्शन और नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग में खुद को व्यस्त रखा, वहीं ऐश्वर्या चैरिटी से लेकर फिटनेस जैसे दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त रहीं। दोस्त ने कहा, "संयुक्त बयान जारी करने से पहले दोनों ने काफी देर चर्चा की, लेकिन बात नहीं बनी। धनुष तलाक की घोषणा करने से पहले 'अतरंगी रे' का प्रमोशन निपटाना चाहते थे।"

रिश्ता
बच्चों के लिए भविष्य में भी साथ दिख सकते हैं धनुष-ऐश्वर्या

धनुष-ऐश्वर्या के दोनों बेटे अब बड़े हो गए हैं। ऐसे में ऐश्वर्या और धनुष अपने अलग होने की बात बेटों को सही तरीके से बताने की कोशिश कर रहे थे। दोस्त के मुताबिक, अपने बच्चों को लेकर अब भी दोनों बेहद गंभीर हैं और वे उनकी पहली प्राथमिकता भी हैं। धनुष और ऐश्वर्या के मन में एक-दूसरे के प्रति कोई कड़वाहट नहीं है। वे भविष्य में अपने बच्चों की खातिर कई कार्यक्रमों में साथ दिख सकते हैं।

चर्चा
पहले भी आई थीं खटास की खबरें

इससे पहले भी ऐश्वर्या-धनुष के बीच मतभेद की खबरें आई थीं। ऐश्वर्या ने फिल्म '3' के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने धनुष के साथ अपनी बचपन की दोस्त श्रुति हासन को साइन किया था, लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान खबरें आने लगीं कि धनुष और श्रुति का अफेयर चल रहा है। बताया जाता है कि इन खबरों का धनुष और ऐश्वर्या की शादी पर भी असर पड़ने लगा था।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

धनुष साउथ के सुपरस्टार्स में से एक हैं। 'रांझणा' और अब फिल्म 'अतरंगी रे' के बाद बॉलीवुड में भी उन्होंने अपना सिक्का जमा लिया है। दूसरी तरफ ऐश्वर्या पेशे से सिंगर और फिल्म डायरेक्टर हैं। फिटनेस के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
धनुष
रजनीकांत
ताज़ा खबरें
RCB बनाम GT: जीत के साथ बैंगलोर ने जिन्दा रखी प्ले-ऑफ की उम्मीदें, बनाए ये रिकॉर्ड्स
RCB बनाम GT: जीत के साथ बैंगलोर ने जिन्दा रखी प्ले-ऑफ की उम्मीदें, बनाए ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
शरीर और दिमाग को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स कर सकती हैं ये ब्रीथिंग एक्सरसाइज
शरीर और दिमाग को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स कर सकती हैं ये ब्रीथिंग एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
भारत में बनती हैं ये कारें, लेकिन यहां बिकती नहीं
भारत में बनती हैं ये कारें, लेकिन यहां बिकती नहीं ऑटो
भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने रचा इतिहास, महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने रचा इतिहास, महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण खेलकूद
सिंगल चार्ज पर जबरदस्त रेंज देती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें
सिंगल चार्ज पर जबरदस्त रेंज देती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें ऑटो
बॉलीवुड समाचार
अमिताभ से जैकी श्रॉफ तक, पाई-पाई को मोहताज हो गए थे ये बॉलीवुड सितारे
अमिताभ से जैकी श्रॉफ तक, पाई-पाई को मोहताज हो गए थे ये बॉलीवुड सितारे मनोरंजन
जल्द शादी रचाएंगे अभिनेता अभय देओल, खुद किया ऐलान
जल्द शादी रचाएंगे अभिनेता अभय देओल, खुद किया ऐलान मनोरंजन
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर'
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' मनोरंजन
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका?
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका? मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं?
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं? मनोरंजन
और खबरें
धनुष
धनुष को बेटा बताकर कपल ने की मुआवजे की मांग, अभिनेता को जारी हुआ समन
धनुष को बेटा बताकर कपल ने की मुआवजे की मांग, अभिनेता को जारी हुआ समन मनोरंजन
अनन्या-ईशान समेत इस साल इन जोड़ियों का टूट गया रिश्ता
अनन्या-ईशान समेत इस साल इन जोड़ियों का टूट गया रिश्ता मनोरंजन
रोल्स-रॉयस घोस्ट में फर्राटे भरते दिखे सुपरस्टार धनुष, कार के फीचर्स आपको भी कर देंगे दीवाना
रोल्स-रॉयस घोस्ट में फर्राटे भरते दिखे सुपरस्टार धनुष, कार के फीचर्स आपको भी कर देंगे दीवाना ऑटो
धनुष ने अपनी कलम को बना डाला हथियार, देखिए फिल्म 'मारन' का ट्रेलर
धनुष ने अपनी कलम को बना डाला हथियार, देखिए फिल्म 'मारन' का ट्रेलर मनोरंजन
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी धनुष और मालविका की फिल्म 'मारन'
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी धनुष और मालविका की फिल्म 'मारन' मनोरंजन
और खबरें
रजनीकांत
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने की बॉलीवुड में एंट्री, फिल्म 'ओ साथी चल' का ऐलान
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने की बॉलीवुड में एंट्री, फिल्म 'ओ साथी चल' का ऐलान मनोरंजन
'थलाइवार 169' में ऐश्वर्या की एंट्री, रजनीकांत के साथ फिर बन सकती है जोड़ी
'थलाइवार 169' में ऐश्वर्या की एंट्री, रजनीकांत के साथ फिर बन सकती है जोड़ी मनोरंजन
'पुष्पा' के हिंदी वर्जन ने भारत में की 100 करोड़ रुपये की कमाई
'पुष्पा' के हिंदी वर्जन ने भारत में की 100 करोड़ रुपये की कमाई मनोरंजन
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से कैसे हुई थी धनुष की शादी?
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से कैसे हुई थी धनुष की शादी? मनोरंजन
18 साल साथ रहने के बाद अलग हुए धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या
18 साल साथ रहने के बाद अलग हुए धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022