NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से कैसे हुई थी धनुष की शादी?
    मनोरंजन

    रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से कैसे हुई थी धनुष की शादी?

    रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से कैसे हुई थी धनुष की शादी?
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 18, 2022, 12:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से कैसे हुई थी धनुष की शादी?
    कैसे शुरू हुई थी ऐश्वर्या-धनुष की लव स्टोरी?

    साउथ के सुपरस्टार धनुष की पेशेवर जिंदगी में भले ही सबकुछ अच्छा चल रहा हो, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। उनकी पत्नी ऐश्वर्या से उनका 18 साल पुराना रिश्ता टूट गया है। दोनों के अलगाव की खबर से फैंस नाखुश हैं। जिस धनुष ने 'रांझणा' में कुंदन बनकर अपने जुनूनी प्यार से दर्शकों के दिलों को छू लिया था, क्या जानना चाहेंगे कि उन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या का दिल कैसे जीता? चलिए आपको बताते हैं।

    सिनेमाघर में हुई पहली मुलाकात

    धनुष ने बताया था, "मेरी फिल्म 'काढाल कोंडे' का पहला शो था। हम पूरा परिवार फिल्म देखने गए थे। हम एक-दूसरे से गले मिल रहे थे, क्योंकि हमें अंदेशा था कि यह हिट होगी।" उन्होंने कहा, "जब फिल्म खत्म हुई तो सिनेमा मालिक ने हमें रजनीकांत सर की बेटियों ऐश्वर्या और सौंदर्या से मिलवाया। हमने बस एक-दूसरे से हाय कहा और चले गए। अगले दिन ऐश्वर्या ने मुझे एक गुलदस्ता भेजा और नोट में लिखा, गुड वर्क। टच में रहें।"

    बहन से दोस्ती और धनुष-ऐश्वर्या की मुलाकातों का सिलसिला शुरू

    धनुष ने कहा, "मैंने ऐश्वर्या के मैसेज को गंभीरता से ले लिया। ऐश्वर्या मुझसे दो साल बड़ी हैं और फिर पहली मुलाकात के दो साल बाद हम दोनों ने शादी कर ली। ऐश्वर्या की बहन सौंदर्या मेरी अच्छी दोस्त बन गई थीं। इसके बाद हमारी मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया जो शादी पर जाकर थमा।" शादी रजनीकांत के घर हुई थी, जिसमें कई नेता और बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस भव्य शादी में करोड़ों रुपये खर्च हुए थे।

    आनन-फानन में हुई शादी

    शादी के समय धनुष 21 साल के थे और ऐश्वर्या 23 साल की। मीडिया में दोनों की रिलेशनशिप की खबरें आने लगी थीं। सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते पर चर्चा होने लगी थी, जो रजनीकांत के परिवार को मंजूर नहीं था। इससे बचने के लिए दोनों के परिवारों ने ऐश्वर्या और धनुष की शादी करवा दी। एक इवेंट में ऐश्वर्या ने कहा था कि उनके माता-पिता पुराने ख्यालात के हैं, इसलिए धनुष से उनकी शादी जल्दबाजी में हुई।

    ऐश्वर्या की इस खूबी पर मर-मिटे थे धनुष

    जब धनुष से पूछा गया था कि क्या वह ऐश्वर्या की तरफ इसलिए आकर्षित हुए क्योंकि वह रजनीकांत की बेटी हैं? इस पर उनका जवाब था, "मैं उन्हें उस नजरिए से नहीं देखता। मुझे उनकी सादगी पसंद है। वह अपने पिता से 100 गुना ज्यादा सिंपल हैं।" धनुष ने कहा, "वह सबके साथ बराबरी से पेश आती हैं और किसी से भी दोस्ती कर सकती हैं। ऐश्वर्या एक अच्छी मां हैं। उन्होंने हमारे दोनों बेटों की परवरिश बखूबी की है।"

    ऐश्वर्या का भी रहा है फिल्मों से नाता

    धनुष से तो सभी वाकिफ हैं, वहीं फिल्मी परिवार में जन्मीं ऐश्वर्या का भी सिनेमा से लगाव रहा है। वह एक डायरेक्टर और सिंगर रह चुकी हैं। उन्होंने 2012 में फिल्म '3' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था, जिसमें धनुष नजर आए थे। फिल्म के बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया। फिल्म का गाना 'Why this Kolaveri Di' बहुत लोकप्रिय हुआ था। इसके बाद से ही धनुष-ऐश्वर्या के रिश्ते में दरार की खबरें आने लगी थीं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    धनुष और ऐश्वर्या 18 नवंबर, 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के दो साल बाद यानी 2006 में ऐश्वर्या ने अपने पहले बेटे यात्रा राजा को जन्म दिया था। 2010 में ऐश्वर्या और धनुष दूसरे बेटे लिंगा राजा के माता-पिता बने थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    धनुष
    रजनीकांत
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने एंथ्रोपिक में निवेश किये 3,299 करोड़ रुपये, ChatGPT का है प्रतिद्वंदी गूगल
    जासूसी गुब्बारे क्या होते हैं, इनका इस्तेमाल कब से और क्यों किया जा रहा है?  अमेरिका
    बालों के लिए फायदेमंद है कैमेलिया, जानिए इसके इस्तेमाल से होने वाले फायदे बालों की समस्या
    रणजी ट्रॉफी: 53 दिनों के संघर्ष के बाद तय हुए चारों सेमीफाइनलिस्ट, जानिए अहम बातें  रणजी ट्रॉफी

    बॉलीवुड समाचार

    'दंगल' के करीब 'पठान', इस हफ्ते बन सकती है सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म शाहरुख खान
    एटली की अगली फिल्म में होंगे वरुण धवन, इसी साल शुरू होगी शूटिंग वरुण धवन
    क्या कोविड-19 से प्रेरित था 'पठान' का म्यूटेटेड वायरस? श्रीधर राघवन ने कही ये बात पठान फिल्म
    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर

    धनुष

    अलविदा 2022: इस साल इन सितारों की राहें हुईं अलग, किया तलाक का ऐलान राखी सावंत
    अलविदा 2022: 'लाइगर' से 'धनुष-ऐश्वर्या' तक, इस साल विवादों में रही साउथ इंडस्ट्री लाइगर फिल्म
    धनुष और आलिया समेत IMDb के अनुसार ये हैं साल के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारे आलिया भट्ट
    IMDb की 2022 के सबसे लोकप्रिय सितारों की सूची जारी, इन्होंने मारी बाजी IMDb

    रजनीकांत

    रजनीकांत की इजाजत के बिना नहीं इस्तेमाल कर सकते उनकी तस्वीर या आवाज, जारी किया नोटिस अमिताभ बच्चन
    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' की रिलीज डेट टली, जानिए निर्माताओं ने क्यों लिया यह फैसला जेलर फिल्म
    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' से तमन्ना भाटिया का फर्स्ट लुक जारी तमन्ना भाटिया
    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' से मोहनलाल का पहला लुक जारी, कैमियो रोल में नजर आएंगे अभिनेता जेलर फिल्म

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    प्रभुदेवा की 'वॉल्फ' का मोशन पोस्टर जारी, जल्द रिलीज होगी फिल्म प्रभुदेवा
    नयनतारा भी हुईं थीं कास्टिंग काउच का शिकार, निर्माता ने की थी "समझौते" की मांग नयनतारा
    जाह्नवी कपूर नहीं कर रहीं तमिल डेब्यू, पिता बोनी कपूर ने खबरों को किया खारिज जाह्नवी कपूर
    दिग्गज फिल्म निर्माता-अभिनेता विश्वनाथ का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023