NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ब्लॉकआउट अभियान क्या है, इसमें क्यों शामिल हुआ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा का नाम?
    अगली खबर
    ब्लॉकआउट अभियान क्या है, इसमें क्यों शामिल हुआ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा का नाम?
    आलिया भट्ट क्यों हुईं ब्लॉकआउट 2024 की सूची में शामिल? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aliaabhatt)

    ब्लॉकआउट अभियान क्या है, इसमें क्यों शामिल हुआ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा का नाम?

    लेखन नेहा शर्मा
    May 16, 2024
    03:33 pm

    क्या है खबर?

    आलिया भट्ट न सिर्फ देश, बल्कि इन दिनों विदेशों में भी छाई हुई हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने मेट गाला 2024 में अपना जलवा बिखेरा था और फिर वह गुच्ची के इवेंट में भी शामिल हुईं, जिसकी वह ब्रांड एम्बेसेडर हैं।

    हालांकि, इन 2 बड़े समाराहों में शामिल होने के बाद अब आलिया का नाम ब्लॉकआउट 2024 अभियान की सूची में शामिल हो गया है। प्रियंका चोपड़ा भी इसमें शामिल हैं।

    आइए जानते हैं ये ब्लॉकआउट अभियान आखिर है क्या।

    अभियान

    ब्लॉकआउट अभियान के बारे में

    ब्लॉकआउट एक डिजिटल बॉयकॉट आंदोलन है, जहां दुनियाभर के सोशल मीडिया यूजर्स एक मुहिम चला रहे हैं। यहां लोग उन सितारों को ब्लॉक कर रहे हैं, जिन्होंने इजरायल-गाजा युद्ध पर प्रतिक्रिया नहीं दी।

    उनकी चुप्पी से नाराज यूजर्स ने उन्हें ब्लॉक करना शुरू कर दिया है, जिसके चलते बड़े बड़े सितारों के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स भी गिरने लगे हैं। यूजर्स इस तरह के कैम्पेन से बड़े सितारों पर दबाव बनाना चाहते हैं, जो गंभीर विषयों पर भी चुप हैं।

    आराेप

    आलिया पर लगा ये इल्जाम

    आलिया पर गाजा और इजरायल युद्ध पर चुप्पी साधने का इल्जाम लगा है।

    यूजर्स ने आरोप लगाया कि आलिया ने मेट गाला में हिस्सा लिया और इसी इवेंट के बाहर इतना बवाल हुआ, लेकिन उन्होंने एक शब्द तक नहीं बोला।

    इस सूची में दुनियाभर की उन हस्तियों को शामिल किया गया है, जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और जो अक्सर अपनी पेशेवर और निजी जिंदगी से जुड़ीं जानकारियां प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं।

    बड़े नाम

    आलिया के अलावा ये नाम भी हैं सूची में शामिल

    इस ब्लॉकआउट सूची में आलिया के अलावा प्रियंका का नाम भी शामिल है, जो अभी तक गाजा विवाद पर कुछ नहीं बोली हैं। उनके अलावा विराट कोहली भी लोगों के निशाने पर हैं।

    किम कार्दशियन, टेलर स्विफ्ट, बेयॉन्से, काइली जेनर, जेंडया, माइली साइरस, सेलेना गोमेज, एरियाना ग्रांडे, कान्ये वेस्ट, केटी पेरी, जैक एफ्रॉन, निक जोनास और जस्टिन टिम्बरलेक समेत कई बड़े नाम हैं, जिन्हें गाजा युद्ध पर कुछ न बोलने पर लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

    शुरुआत

    मेट गाला के बाद शुरू हुआ अभियान

    गाजा विवाद के चलते कुछ लोग मेट गाला के बाहर इकट्ठा हुए थे। उन्होंने 'नो मेट गाला व्हेन बॉम्ब्स ड्रॉप इन गाजा' और 'नो सेलिब्रेशन विदाउट लिबरेशन' जैसे नारे लगाए।

    बवाल बढ़ा तो पुलिस ने रैली निकालने वालों को धर लिया। इसी घटना के बाद सोशल मीडिया पर ब्लॉकआउट अभियान शुरू हुआ, जिसका लक्ष्य मशहूर हस्तियों की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों से होने वाली कमाई को कम करना है।

    ब्लॉकआउट नाम इंस्टाग्राम पेज के लगभग 60 हजार फॉलोअर्स हैं।

    जानकारी

    2024 में मारे गए 34,000 से अधिक गाजावासी 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 में फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने इजरायल पर हमला किया तो 1,143 लोग मारे गए (मुख्य रूप से नागरिक)। जवाब में अप्रैल, 2024 में इजराइल ने हमला किया, जिसमें 34,000 से अधिक गाजावासी मारे गए और गाजा पट्टी पर बमबारी की गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट बनीं अमेजन प्राइम वीडियो की 'पोचर' की निर्माता, बोलीं- इससे जुड़ना सम्मान की बात  अमेजन प्राइम वीडियो
    आलिया, रणबीर, विक्की 2025 तक नहीं साइन करेंगे कोई नई फिल्म; जानिए कारण रणबीर कपूर
    आलिया-रणबीर से सैफ-करीना तक, सेट से शुरू हुई इन सितारों की प्रेम कहानी रणबीर कपूर
    आलिया भट्ट से लेकर काजोल तक, इन अभिनेत्रियों को वैलेंटाइन डे पर मिले महंगे तोहफे  शिल्पा शेट्टी

    प्रियंका चोपड़ा

    आलिया भट्ट को अपनी भूमिका में देखना चाहती हैं मां आनंद शीला, प्रियंका को किया खारिज आलिया भट्ट
    प्रियंका चोपड़ा को पिता के निधन के बाद मिली महत्वपूर्ण सीख, बोलीं- जिंदगी बहुत छोटी है बॉलीवुड समाचार
    क्या 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के साथ होगी प्रियंका चोपड़ा की वापसी? रणवीर सिंह
    प्रियंका चोपड़ा बचपन से ही हुईं रंगभेद का शिकार, मां बोलीं- परिवार में सब थे गोरे-चिट्टे  बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025