NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बॉलीवुड फिल्मों की तारीफ में पढ़े कसीदे, किया ये ऐलान
    अगली खबर
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बॉलीवुड फिल्मों की तारीफ में पढ़े कसीदे, किया ये ऐलान
    तस्वीर में नरेंद्र मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बॉलीवुड फिल्मों की तारीफ में पढ़े कसीदे, किया ये ऐलान

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 19, 2024
    11:28 am

    क्या है खबर?

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में रूस में भारतीय सिनेमा को बढ़ावा देने के साथ ही रूस और भारत के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों पर बात की।

    उन्होंने कहा कि रूस में भारतीय फिल्में काफी लोकप्रिय हैं और वहां एक समर्पित टीवी चैनल भी है, जो चौबीसों घंटे भारतीय फिल्में प्रसारित करता है।

    पुतिन ने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस में भारतीय उद्योग को बढ़ावा देने के संबंध में चर्चा करेंगे।

    सराहना

    हमारी भारतीय फिल्मों में बहुत रुचि है

    यह पूछे जाने पर कि क्या रूस देश में फिल्मों की शूटिंग के लिए ब्रिक्स के सदस्य देशों को प्रोत्साहन देगा, इस पर पुतिन बोले, "अगर हम ब्रिक्स के सदस्य देशों को देखें तो रूस में भारतीय फिल्में सबसे लोकप्रिय हैं। हमारे पास एक विशेष टीवी चैनल है, जिस पर भारतीय फिल्में चौबीसों घंटे दिखाई जाती हैं। हमें भारतीय फिल्मों में बहुत रुचि है।"

    पुतिन ने कहा कि भविष्य में भारतीय फिल्मों का रूस में और ज्यादा प्रचार किया जाएगा।

    मजबूत संबंध

    फिल्म उद्योग के क्षेत्र में और मजबूत होंगे रूस और भारत के संबंध

    पुतिन ने कहा कि इस दिशा में भारत और रूस के बीच बातचीत हो सकती है और दोनों देश फिल्म उद्योग के क्षेत्र में और अधिक सहयोग कर सकते हैं। राष्ट्रपति बोले कि वह इस मुद्दे पर आगामी ब्रिक्स सम्मेलन में मोदी से चर्चा करने के लिए तैयार हैं।"

    उन्होंने कहा, "अगर भारतीय फिल्में रूस में और अधिक लोकप्रिय होने के इच्छुक हैं तो दोनों देशों के बीच एक व्यापक सहयोग का ढांचा तैयार किया जा सकता है।"

    चर्चा

    मोदी से बातचीत के लिए तैयार पुतिन

    पुतिन के मुताबिक, रूस और भारत के बीच इन गहरे सांस्कृतिक संबंधों ने ब्रिक्स जैसे मंच को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है, जहां दोनों देश एक साथ आकर वैश्विक मंच पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा, "मैं अपने मित्र भारत के प्रधानमंत्री से कजा न पहुंचने पर बातचीत करने के लिए तैयार हूं। मुझे यकीन है कि हम 100 प्रतिशत एक ही मुद्दे पर आ जाएंगे। कोई परेशानी नहीं है। भारतीय फिल्मों को देखना आकर्षक होगा।"

    लोकप्रिय फिल्में

    रूस में खूब लोकप्रिय हैं ये हिंदी फिल्में

    बता दें कि राज कपूर की 'आवारा' और मिथुन चक्रवर्ती की 'डिस्को डांसर' से लेकर शाहरुख खान की 'पठान' तक कई बॉलीवुड फिल्में रूस में बेहद लोकप्रिय हैं।

    रूस में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म 'डिस्को डांसर' है, जो 1982 में रिलीज हुई थी। इसे राही मासूम रजा ने लिखा था और फिल्म के हीरो मिथुन थे।

    'बॉबी', 'बारूद' और 'सीता और गीता' जैसी हिट बॉलीवुड फिल्मों पर भी रूस के दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    भारत की खबरें
    व्लादिमीर पुतिन

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: 'मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, भावुक हुए टॉम क्रूज  कान्स फिल्म फेस्टिवल
    बिहार के दरभंगा में दलित छात्रों से मिलने जा रहे थे राहुल गांधी, रोका गया राहुल गांधी
    IPL 2025: सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा #BoycottDelhiCapitals, दिल्ली कैपिटल्स ने ऐसा क्या किया?  दिल्ली कैपिटल्स
    श्रीनगर पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- पाकिस्तान का परमाणु हथियार वैश्विक निगरानी में होना चाहिए भारत-पाकिस्तान तनाव

    रूस समाचार

    प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा: भारत के लिए रूस का साथ क्यों जरूरी है? नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस में मिला 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' क्या है? नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस को भारत का सबसे बड़ा दोस्त बताया, बोले- सुख-दुख का साथी  नरेंद्र मोदी
    आलीशान सुविधाओं का ठिकाना है राष्ट्रपति पुतिन का आवास, जहां उन्होंने की प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी नरेंद्र मोदी

    बॉलीवुड समाचार

    बाबा सिद्दीकी की हत्या से सदमे में सलमान खान, परिवार ने करीबियों से की ये अपील सलमान खान
    श्रद्धा कपूर को खूब भाता है अपने साथी का साथ, खुद लगाई अपने रिश्ते पर मोहर श्रद्धा कपूर
    हिना खान की कैंसर के कारण पलकें भी नहीं बची, लिखा भावुक नोट हिना खान
    मृणाल ठाकुर की फिल्म 'पूजा मेरी जान' की रिलीज आगे खिसकी, जानिए वजह मृणाल ठाकुर

    भारत की खबरें

    चांद पर पहुंचा भारत, चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास चंद्रयान-3
    'इंडिया' शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई और क्या ये गुलामी का प्रतीक है? देश
    पंजाबी गायक शुभ के शो को लेकर भारत में मचा है शोर, क्यों हो रहा विरोध? कनाडा
    खालिस्तान, निज्जर की हत्या और इंदिरा गांधी हत्याकांड की झांकी; कैसे बिगड़ते गए भारत-कनाडा के रिश्ते? कनाडा

    व्लादिमीर पुतिन

    प्रधानमंत्री मोदी और बाइडन के बीच 8 सितंबर को द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा जो बाइडन
    रूस ने किया परमाणु क्रूज मिसाइल का परीक्षण, पुतिन बोले- एक भी दुश्मन नहीं बचेगा रूस समाचार
    अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने आतंकी संगठन हमास से की पुतिन की तुलना, जानें क्या कारण दिया अमेरिका
    रूस ने खारिज कीं राष्ट्रपति पुतिन को कार्डिएक अरेस्ट की खबरें, कहा- पूरी तरह स्वस्थ रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025