'बिग बॉस 20' में माही विज को तब एक मुश्किल पल से गुजरना पड़ा जब एक टास्क के दौरान उनकी छोटी बेटी तारा को लेकर कुछ ऐसी बातें कही गईं, जिनसे उन्हें उकसाया जा सके।
इस घटना के बाद विवियन डीसेना, माही के समर्थन में सामने आए हैं। विवियन ने इस पूरे मामले को 'गलत' बताया।
उनका कहना था कि गेम में आपसी मतभेद या बहस तो चलती रहती है, लेकिन बच्चों को इसमें घसीटना किसी भी हाल में सही नहीं है।
विवियन ने बताया अपना अनुभव
विवियन ने अपना खुद का अनुभव साझा करते हुए बताया, "मेरे साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था, जब शो में एक खास सेगमेंट के दौरान मेरी बेटी का नाम बीच में लाया गया था। मैं अच्छी तरह समझता हूं कि ऐसी बातें किसी भी माता-पिता को कितनी गहरी चोट पहुंचा सकती हैं।"
माही के पूर्व पति जय भानुशाली ने भी शो के प्रतियोगियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि बच्चों को रियलिटी टीवी के ड्रामे में क्यों घसीटा जा रहा है।
इस घटना के बाद ऑन-स्क्रीन निजी बातों की सीमाओं को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई है।