NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विवेक अग्निहोत्री बंगला खरीदने की बात पर भड़के, बोले- बेरोजगार बॉलीवुडियों का आभारी हूं
    अगली खबर
    विवेक अग्निहोत्री बंगला खरीदने की बात पर भड़के, बोले- बेरोजगार बॉलीवुडियों का आभारी हूं
    विवेक अग्निहोत्री ने बंगला खरीदने की बात को बताया गलत (तस्वीर- इंस्टा/@vivekagnihotri)

    विवेक अग्निहोत्री बंगला खरीदने की बात पर भड़के, बोले- बेरोजगार बॉलीवुडियों का आभारी हूं

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 05, 2022
    06:14 pm

    क्या है खबर?

    निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह दो टूक बात करते हैं, फिर चाहे इसके लिए वह विवादों में ही क्यों न फंस जाए।

    कई दफा उनकी बयानबाजी उन पर भारी भी पड़ी है, लेकिन विवेक अपने दिल की बात बोलने से पीछे नहीं हटते। हाल ही में वह उस खबर पर भड़क उठे, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने 17.9 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा है।

    आइए जानते हैं विवेक ने क्या कुछ कहा।

    जवाब

    विवेक ने अपार्टमेंट की तस्वीरों का स्क्रीनशॉट किया साझा

    विवेक ने 17.9 करोड़ रुपये का बंगला खरीदने की खबरों पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंनेे अपने कथित लग्जरी अपार्टमेंट की तस्वीरों वाली एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा किया है।

    विवेक ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं वास्तव में सभी कांग्रेसियों और बेरोजगार बॉलीवुडियों का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे लिए हर रोज नए अपार्टमेंट बनाए और इसे लग्जरी फर्नीचर से सुसज्जित किया। मुझे 10 जनपथ से आया सोफा बहुत पसंद आया। आप सभी को धन्यवाद।'

    ट्विटर पोस्ट

    ट्वीट कर भड़के विवेक

    I am really grateful to all the Congressis, AAPiyas and unemployed Bollywoodiyas for building new apartments for me everyday and also for furnishing them with luxury furniture. I really liked the sofa which came from 10 Janpath.

    Thank you everyone. Thank you @ikaveri ji. pic.twitter.com/F15h9EysA5

    — Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) December 3, 2022

    चर्चा

    अपार्टमेंट को लेकर कुछ ऐसी थी चर्चा

    एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विवेक और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने मुंबई में वर्सोवा के पार्थेनन टावर्स की 30वीं मंजिल पर एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है, जो 3,258 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसके साथ तीन पार्किंग स्लॉट भी हैं। इस अपार्टमेंट को दोनों ने 17.9 करोड़ रुपये में खरीदा है।

    उनके अपार्टमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, लेकिन अब विवेक ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    पल्ल्वी जोशी एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर, राइटर और एंकर हैं। वह टीवी जगत में भी अपना नाम कमा चुकी हैं। पल्लवी को फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' और 'वो छोकरी' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। पिछली बार उन्हें फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में देखा गया था।

    विवाद

    बीते दिनों 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर सुर्खियों में थे विवेक

    विवेक सोशल मीडिया पर अक्सर दुनियाभर में हो रहीं खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते दिखते हैं। हाल ही मे वह उस समय खबरों में आए, जब इजरायली फिल्म निर्माता नदव लैपिड ने IFFI 2022 के दौरान 'द कश्मीर फाइल्स' को "वल्गर प्रोपेगैंडा" बताया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

    'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाया गया, जिन्हें 1990 में घाटी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था।

    सफरनामा

    विवेक ने विज्ञापन एजेंसी से की थी करियर की शुरुआत

    विवेक ने अपने करियर की शुरुआत एक विज्ञापन एजेंसी से की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों का निर्देशन और निर्माण किया। ग्वालियर में जन्मे विवेक फिल्म डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर, लेखक और एक्टिविस्ट हैं।

    उन्हें 'द ताशकंद फाइल्स' में बेस्ट स्क्रीनप्ले डायलॉग्स के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। जल्द ही वह 'द दिल्ली फाइल्स' नाम की एक फिल्म लेकर आएंगे।

    इसके अलावा विवेक 'द कश्मीर फाइल्स' की अगली कड़ी 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' भी लेकर आ रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विवेक अग्निहोत्री
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    सेलिब्रिटी गॉसिप

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    विवेक अग्निहोत्री

    मॉब लिंचिंग: सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और राज्यों को नोटिस, पूछा- रोकने के लिए क्या किया दिल्ली
    सोनाक्षी सिन्हा ने की विवेक अग्निहोत्री की पुलिस से शिकायत, जानिए क्या है मामला बॉलीवुड समाचार
    फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया 'द दिल्ली फाइल्स' का ऐलान बॉलीवुड समाचार
    'पृथ्वीराज' समेत जनवरी में ये फिल्में आएंगी दर्शकों के बीच अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    कृति सैनन ने प्रभास के साथ अपने रिश्ते की खबरों को बताया निराधार कृति सैनन
    विवेक अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, बोले- अब 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' भी लाऊंगा विवेक अग्निहोत्री
    'द कश्मीर फाइल्स' विवाद: मैं फिल्ममेकर नदव लैपिड को गोली मार देता- अशोक पंडित द कश्मीर फाइल्स
    'विस्फोट' अब सीधे OTT पर आएगी, फिल्म से 13 साल बाद हो रही फरदीन की वापसी फरदीन खान

    सोशल मीडिया

    एलन मस्क को 28 अक्टूबर तक खरीदनी होगी ट्विटर, अदालत ने दिया आदेश ट्विटर
    जोमैटो के मालिक दीपिंदर गोयल डिलीवरी बॉय बनकर खुद ग्राहकों तक पहुंचाते हैं ऑर्डर जोमैटो
    स्नैपचैट पर 'फैमिली सेंटर' फीचर का इस्तेमाल कैसे करें? जानें तरीका स्नैपचैट
    उत्तर प्रदेश: करवा चौथ पर गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग कर रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा उत्तर प्रदेश

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    मोहब्बतें: 'हीरो' की छवि छोड़ करियर में अमिताभ बच्चन ने की थी नई पारी की शुरुआत शाहरुख खान
    लिन लैशराम कौन हैं जिन्हें डेट कर रहे हैं रणदीप हुड्डा? रणदीप हुड्डा
    'तारक मेहता' छोड़ने पर शैलेश लोढ़ा ने कहा- वक्त आने पर बताऊंगा वजह शैलेश लोढ़ा
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिसंबर में कर सकते हैं शादी सिद्धार्थ मल्होत्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025