विशाल भारद्वाज ने 'धुरंधर' के फैंस को कहा 'नाजी'? एक 'लाइक' से मचा बवाल
क्या है खबर?
मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज अपने एक सोशल मीडिया रिएक्शन को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उन चर्चित निर्देशक पर आरोप है कि उन्होंने एक ऐसी रील को लाइक किया है, जिसमें रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के दर्शकों की तुलना 'नाजियों' से की गई थी। जैसे ही इस रील पर लोगों को विशाल का 'लाइक' दिखा, इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।
शुरुआत
विवाद शुरू कहां से हुआ?
पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब एक्स पर एक यूजर ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें विशाल द्वारा एक रील को लाइक किया हुआ दिखाया गया था। इस रील का शीर्षक था, 'आपने धुरंधर क्यों नहीं देखी?' रील में जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया, उसमें एक आदमी भीड़ के बीच हाथ बांधकर खड़ा है, जबकि बाकी सब हिटलर को सलामी दे रहे हैं। वो आदमी अगस्त लैंडमेसर था, जिसने नाजियों का साथ देने से मना कर दिया था।।
गेंग
फैंस की तुलना नाजियों से?
रील में इशारा था कि 'धुरंधर' के फैंस 'नाजियों' की तरह भीड़ का हिस्सा हैं, जबकि फिल्म न देखने वाले 'अगस्त लैंडमेसर' जैसे समझदार हैं, जो गलत के खिलाफ अकेले खड़े रहे। फिल्म के फैंस इस बात से नाराज हैं कि एक ब्लॉकबस्टर फिल्म पसंद करने की वजह से उनकी तुलना दुनिया के सबसे क्रूर 'नाजियों' से कर दी गई। साथ ही जब विशाल भारद्वाज ने इसे 'लाइक' किया तो लोगों को लगा कि वे भी ऐसा ही सोचते हैं।
ट्विटर पोस्ट
विशाल भारद्वाज का लाइक चर्चा में
Controversial 🔴🔴🔴#VishalBhardwaj allegedly likes post comparing #Dhurandhar2 fans to Nazis, faces flak 🚨
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) April 10, 2026
Not sure he did it purposely or by mistake ❓❓ pic.twitter.com/YLC4uCFodV
विवाद
दर्शकों को 'नाजी' बताने वाली पोस्ट पर छिड़ा विवाद
जैसी उम्मीद थी ये पोस्ट देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस स्क्रीनशॉट को साझा करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'हैदर' के निर्देशक विशाल भारद्वाज एक ऐसा पोस्ट लाइक कर रहे हैं, जो 'धुरंधर' के दर्शकों की तुलना जर्मनी के नाजियों से करती है। जाकिर खान ने बिल्कुल सही कहा था- 'धुरंधर से सबकी जली तो है।' इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया। इस पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिली।
प्रतिक्रिया
मंझे हुए निर्देशक की विवादित पसंद
'धुरंधर 2' के प्रशंसकों ने इसे दर्शकों का सीधा अपमान बताया और विशाल की कड़ी निंदा की। कुछ लोग इस बात से हैरान हैं कि विशाल भारद्वाज जैसे मंझे हुए निर्देशक ने ऐसी विवादित तुलना को पसंद किया, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस पूरी बहस और 'जलन' वाले कमेंट का आनंद लेते और मीम्स शेयर करते नजर आ रहे हैं। उधर विशाल के समर्थकों का कहना है कि हर किसी को अपनी पसंद-नापसंद जाहिर करने का हक है।