LOADING...
कॉमेडियन जाकिर खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती, वायरल वीडियो ने बढ़ाई प्रशंसकों की चिंता
जाकिर खान अस्पताल में भर्ती

कॉमेडियन जाकिर खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती, वायरल वीडियो ने बढ़ाई प्रशंसकों की चिंता

Mar 14, 2026
08:51 pm

क्या है खबर?

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान की सेहत बिगड़ने की खबर ने उनके प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया है। स्वास्थ्य कारणों से काम और सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के बाद अब जाकिर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके भाई अरबाज खान के हालिया रमजान व्लॉग में जाकिर हॉस्पिटल गाउन में नजर आए, जिससे उनकी बीमारी की खबर पुख्ता हो गई है। हालांकि, उन्हें इस हालत में देख प्रशंसकों को उनकी चिंता सताने लगी है।

चिंता

जाकिर की सेहत को लेकर चिंतित प्रशंसक

अरबाज खान द्वारा साझा किए गए इस 'रमजान व्लॉग' में जाकिर के लीलावती अस्पताल स्थित प्राइवेट रूम की झलकियां दिखाई गई हैं। वीडियो में जाकिर गुलाबी रंग का हॉस्पिटल गाउन पहने नजर आ रहे हैं। अस्पताल में जाकिर की ये हालत देख उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और लगातार उनकी सेहत को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। सोशल मीडिया पर क्या हुआ जाकिर खान को जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

ब्रेक

जाकिर का कॉमेडी और सोशल मीडिया से ब्रेक

एक यूजर ने पूछा, 'ज़ाकिर भाई अस्पताल में क्यों हैं?' एक अन्य ने फिक्र जताते हुए लिखा, 'आप ठीक तो हो? ईद से पहले जल्दी ठीक हो जाइए। आपके लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं।' कई प्रशंसक अरबाज से अपील कर रहे हैं कि वो जाकिर की बीमारी के बारे में उन्हें विस्तार से बताएं। जाकिर ने कुछ समय पहले ही स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कॉमेडी और सोशल मीडिया से एक लंबा ब्रेक लेने की घोषणा की थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement