LOADING...
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को CBFC ने दिखाई हरी झंडी, मिला ये प्रमाणपत्र 
वरुण धवन की फिल्म को मिल गया प्रमाण पत्र

फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को CBFC ने दिखाई हरी झंडी, मिला ये प्रमाणपत्र 

May 29, 2026
11:11 am

क्या है खबर?

वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। 'बॉर्डर' में फैजी बनकर दर्शकों का दिल जीतने के बाद, वरुण रोमांटिक हीरो बनकर अपने पुराने अंदाज में लौट रहे हैं। ताजा अपडेट है कि निर्माताओं ने फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास भेजा था, जहां से इसे हरी झंडी मिल गई है।

प्रमाणन

वरुण की फिल्म को मिला ये प्रमाणपत्र

'है जवानी तो इश्क होना है' को सेंसर बोर्ड ने U/A प्रमाण पत्र देकर पास किया है। इसका मतलब है कि फिल्म को हर उम्र के लोग देख सकेंगे। वहीं बच्चों को देखने के लिए उनके माता-पिता का मार्गदर्शन जरूरी होगा। फिल्म की अवधि कुल 2 घंटे 16 मिनट (136 मिनट) लंबी बताई गई है। निर्माताओं का मानना है कि रोमांटिक फिल्म को रिलीज करने का यह बिल्कुल सही समय है। इसे युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

फिल्म

'है जवानी तो इश्क होना है' के बारे में जानिए

टिप्स फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म त्रिकोण प्रेम-कहानी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। वरुण एक ऐसे व्यक्ति के किरदार में हैं, जो पहले से शादीशुदा है। हालांकि कुछ परिस्थितयों के चलते उनकी जिंदगी में दूसरी लड़की दस्तक देती है। फिल्म में मनीष पॉल, मौनी रॉय और जिमी शेरगिल जैसे सितारे भी शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्‌डी' से होगी जो 4 जून को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।

Advertisement