LOADING...
महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा प्रेमी संग भागीं केरल, मोहम्मद फरमान से मंदिर में रचाई शादी
कुंभ में फूल बेचने वाली मोनालिसा ने की मुस्लिम लड़के से शादी

महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा प्रेमी संग भागीं केरल, मोहम्मद फरमान से मंदिर में रचाई शादी

Mar 12, 2026
03:27 am

क्या है खबर?

याद है महाकुंभ की वो 'खूबसूरत परी' जिसकी एक तस्वीर ने पूरे इंटरनेट पर आग लगा दी थी? जी हां, महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोंसले ने अब अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला ले लिया है। मोनालिसा अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं, लेकिन उनके दूल्हे का नाम और उनकी प्रेम कहानी सुनकर कइयों के कान खड़े हो गए हैं। दरअसल, मोनालिसा ने मोहम्मद फरमान नाम के एक मुस्लिम युवक से शादी रचाई है।

शादी

तिरुवनंतपुरम के मंदिर में मोनालिसा-फरमान का विवाह

केरल के तिरुवनंतपुरम के अरुमानूर स्थित श्री नयनार देव मंदिर में 11 मार्च को मोनालिसा-फरमान ने एक-दूजे का हाथ थाम लिया। इस विवाह समारोह में राजनीति और सामाजिक जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। अरुमानूर का ये श्री नयनार देव मंदिर उन पवित्र स्थलों में से एक है, जिसका पुनरुद्धार 20वीं सदी के महान समाज सुधारक और दार्शनिक श्री नारायण गुरु ने किया था। मोनालिसा महाकुंभ में मालाएं बेचते हुए वायरल वीडियो के बाद रातों-रात स्टार बन गई थीं।

प्रेम कहानी

कहां से शुरू हुई मोनालिसा-फरमान की लव स्टोरी?

मोनालिसा-फरमान की जोड़ी सोशल मीडिया पर बनी। महाकुंभ की सुंदरी का दिल डेढ़ साल पहले ही एक फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट पर हार गया था। शुरुआत हुई थी एक साधारण सी दोस्ती से, चैटिंग का सिलसिला बढ़ा और देखते ही देखते दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई। मोनालिसा पिछले 18 महीनों से गुपचुप तरीके से अपनी इस प्रेम कहानी को परवान चढ़ा रही थी। आज उसी फेसबुकिया दोस्ती ने मंदिर की चौखट पर पहुंचकर शादी का रूप ले लिया है।

Advertisement

विरोध

अंतरधार्मिक प्यार पर परिवार का कड़ा विरोध

अलग-अलग धर्मों के कारण मोनालिसा और फरमान के परिवारों ने उनके रिश्ते और शादी का विरोध किया। मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले ने उन पर अपनी पसंद से शादी का दबाव बनाया, जिसके बाद ये जोड़ा केरल पहुंच गया। इसी दौरान पूवर में मलयालम फिल्म 'नागम्मा' की शूटिंग के वक्त मोनालिसा के पिता ने उन्हें जबरन घर ले जाने की कोशिश की। इसके बाद मोनालिसा और फरमान को सुरक्षा के लिए थंपानूर पुलिस स्टेशन में शरण लेनी पड़ी।

Advertisement

सफलता

पुलिस की मदद से हुई मोनालिसा की शादी

मोनालिसा ने पुलिस को बताया कि उनके घरवाले उनकी मर्जी के खिलाफ एक रिश्तेदार से उनकी शादी करना चाहते थे। इस संकट की घड़ी में उनकी फिल्म के क्रू मेंबर्स ने थाने पहुंचकर उनका साथ दिया। SHO के मुताबिक, चूंकि मोनालिया बालिग थीं, इसलिए उन्हें फरमान संग जाने की अनुमति दे दी गई और उनके पिता को खाली हाथ वापस भेज दिया गया। पुलिस से हरी झंडी मिलते ही अरुमानूर मंदिर के दरवाजे इस अंतरधार्मिक विवाह के लिए खुल गए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ट्विटर पोस्ट

मोनालिसा ने की शादी

Advertisement