LOADING...
मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा हुए गिरफ्तार, लगा ये गंभीर आरोप
निर्देशक सनोज मिश्रा हुए गिरफ्तार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sanojmishra)

मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा हुए गिरफ्तार, लगा ये गंभीर आरोप

Mar 31, 2025
02:23 pm

क्या है खबर?

'महाकुंभ 2025' में वायरल हुई मोनालिसा को अपनी फिल्म में भूमिका ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को दिल्ली में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। निर्देशक पर एक छोटे शहर की लड़की को हीरोइन बनाने के नाम पर कई बार यौन शोषण करने का आरोप है। महिला ने सनोज पर यह आरोप भी लगाया कि निर्देशक ने उसे 3 बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।

मामला

निर्देशक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी महिला

45 वर्षीय सनोज को खुफिया जानकारी जुटाने और तकनीकी निगरानी के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। निर्देशक पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि सनोज ने उसके साथ 4 साल तक रेप किया। फिल्म अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखने वाली महिला ने दावा किया कि वह मुंबई में सरोज के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में सनोज पर शादी करने के वादे से मुकरने का भी आरोप लगाया।

मुलाकात

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी पहली मुलाकात

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए सरोज से मिली थी और उस समय वह झांसी में रहती थी। दोनों ने कई बार बात की और 17 जून, 2021 को सरोज ने उसे फोन करके बताया कि वह झांसी रेलवे स्टेशन पर है। हालांकि, पीड़िता ने उससे मिलने से इनकार कर दिया, लेकिन निर्देशक ने उसे धमकी दी कि अगर वह नहीं आई तो वह आत्महत्या कर लेगा।