'हॉन्टेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया भूचाल, कंगना रनौत-मनोज बाजपेयी की फिल्में हुई पस्त
विक्रम भट्ट की मिमोह चक्रवर्ती अभिनीत फिल्म 'हॉन्टेड 2' ने सिर्फ 4 दिनों में 11.55 करोड़ रुपये कमाकर सबको चौंका दिया है।
कम मार्केटिंग के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे चल रही है। सिर्फ सोमवार को ही फिल्म ने 4,573 शोज में 2.20 करोड़ रुपये की कमई की है।
दिल्ली-NCR में फिल्म के सबसे ज्यादा शोज लगे थे, जबकि मुंबई और कोलकाता में भी 100 से अधिक शोज चल रहे थे।
कंगना, इम्तियाज और मनोज की फिल्में पर्दे पर नहीं दिखा पाईं कमाल
जहां 'हॉन्टेड 2' अपनी दमदार रफ्तार बनाए हुए है, वहीं बाकी नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई में चौथे दिन 63.9% की बड़ी गिरावट आई और यह अब तक सिर्फ 4.90 करोड़ रुपये ही बटोर पाई है।
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' भी सिर्फ 6.75 करोड़ रुपये पर ही सिमट गई, जो उनके पूरे करियर की अब तक की सबसे कम कमाई है।
वहीं, मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' 4 दिनों में सिर्फ 3.95 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई है। जाहिर है, 'हॉन्टेड' फ्रेंचाइजी की फिल्में अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने का दम रखती हैं।