LOADING...
विक्रम भट्‌ट ने जारी किया 'हॉन्टेड 3D' का पहला स्क्रीमर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विक्रम भट्‌ट ने जारी किया 'हॉन्टेड 3D' का पहला स्क्रीमर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Jun 03, 2026
03:43 pm

क्या है खबर?

विक्रम भट्‌ट की फिल्म 'हॉन्टेड 3D: घोस्ट ऑफ द पास्ट' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म के गाने और टीजर पहले ही रिलीज हो चुके हैं। अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला स्क्रीमर जारी किया है। बता दें, हालिया इंटरव्यू में विक्रम ने बताया था कि वह ट्रेलर की बजाए फिल्म का स्क्रीमर जारी करेंगे। उन्होंने कहा था कि स्क्रीमर के जरिए रिलीज से पहले फिल्म के छोटे-छोटे डरावने वीडियो को सोशल मीडिया पर दिखाया जाएगा।

स्क्रीमर

जानिए कैसा है 'हॉन्टेड 3D' का स्क्रीमर

स्क्रीमर की शुरुआत एक भूतिया हवेली से होती है। मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती मुख्य किरदार निभा रहे हैं, जो हवेली में अपने प्यार की तलाश में पहुंचते हैं। यहां उनके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आती हैं, जिनसे निकल पाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी हैं। कुल मिलाकर फिल्म का स्क्रीमर डर, रहस्य, अराजकता और थ्रिल से भरपूर है, जो दर्शकों को कम समय में सीधे खौफनाक अनुभव देने का वादा करता है।

रिलीज

कब रिलीज हो रही 'हॉन्टेड 3D'?

फिल्म की कहानी अतीत के काले रहस्यों, अधूरी मोहब्बत और भटकती आत्माओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें मिमोह के साथ मुख्य किरदार में चेतना पांडे नजर आई हैं, जिन्हें फिल्म 'आई डोन्ट लव यू' और 'MTV फनाह', 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो में देखा जा चुका है। गौरव बाजपेयी और श्रुति प्रकाश भी फिल्म में अहम किरदारों के साथ शामिल हैं। फिल्म को आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। यह 12 जून को रिलीज हाेगी।

Advertisement