LOADING...
फिल्म 'हॉन्टेड 3D' से जारी हुआ पहला गाना, छा गई मोहित चौहान की आवाज

फिल्म 'हॉन्टेड 3D' से जारी हुआ पहला गाना, छा गई मोहित चौहान की आवाज

May 13, 2026
02:37 pm

क्या है खबर?

निर्देशक विक्रम भट्‌ट की हॉरर-मिस्ट्री फिल्म 'हॉन्टेड 3D: घोस्ट ऑफ द पास्ट' अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती मुख्य किरदार में हैं, जिन्हें 2011 में आई 'हॉन्टेड 3D' में देखा गया था। उनके साथ मुख्य किरदार में अभिनेत्री चेतना पांडे नजर आएंगी। अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना जारी कर दिया है, जिसका शीर्षक 'जन्मों जनम' है।

गाना

यूट्यूब पर आते ही ट्रेंड हुआ गाना

'जन्मों जनम' को सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसे आवाज मोहित चौहान ने दी है, जबकि कंपोज प्रतीक वालिया ने किया है। इसके बोल निर्देशक विक्रम ने लिखे हैं। मोहित की आवाज में यह गाना लाेगाें को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म की बात करें, तो आनंद पंडित और राकेश जुनेजा द्वारा निर्मित 'हॉन्टेड 3D' का निर्माण प्रोमोएज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। यह 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने की झलक

Advertisement