Loading...
गुजराती ब्लॉकबस्टर 'लालो' के रीमेक से कटा राम चरण का पत्ता, विजय देवरकोंडा बनेंगे भगवान श्रीकृष्ण
गुजराती ब्लॉकबस्टर 'लालो' के रीमेक में विजय देवरकोंडा

गुजराती ब्लॉकबस्टर 'लालो' के रीमेक से कटा राम चरण का पत्ता, विजय देवरकोंडा बनेंगे भगवान श्रीकृष्ण

Sep 02, 2026
07:02 pm

क्या है खबर?

गुजराती सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लालो- कृष्णा सदा सहायते' के तेलुगु= रीमेक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले जहां इस बड़े प्रोजेक्ट में राम चरण को भगवान श्रीकृष्ण के रोल में देखने की चर्चाएं तेज थीं, वहीं अब निर्माताओं ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। ताजा खबरों के मुताबिक, राम चरण की जगह अब विजय देवरकोंडा पर्दे पर भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस खबर ने विजय के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बढ़ा दिया है।

अन्य फिल्म

'हनुमान अंश' से पहले 'लालो' ने रचा था इतिहास

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'हनुमान अंश' का जलवा जारी है। ये फिल्म एक चमत्कारी सुपर-हिट बनकर उभरी है।

ठीक ऐसा ही चमत्कार पिछले साल भक्ति पर आधारित गुजराती फिल्म 'लालो- कृष्णा सदा सहायते' ने भी किया था। शुरुआती 2 हफ्तों में बेहद कम दर्शक मिलने के बाद फिल्म ने अपनी रफ्तार पकड़ी और बिना किसी बड़े स्टार या भारी बजट के 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर गुजराती सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी हिट बन गई।

रिपोर्ट

पर्दे पर दिखेगा विजय देवराकोंडा का नया अवतार

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, गुजराती फिल्म 'लालो' का तेलुगू रीमेक बनने जा रहा है। हालांकि, राम चरण इसका हिस्सा नहीं हैं, बल्कि ये बहुचर्चित रोल विजय देवराकोंडा को मिला है, जो पर्दे पर भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाएंगे।

एक सूत्र के मुताबिक, 'लालो- कृष्णा सदा सहायते' के तेलुगू रीमेक का निर्माण दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता दिल राजू करेंगे। उन्होंने हाल ही में इसके रीमेक राइट्स हासिल किए हैं। वो फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाने वाले हैं।

ADVERTISEMENT

कहानी

गुजराती फिल्म 'लालो' की कहानी

गुजराती फिल्म 'लालो- कृष्णा सदा सहायते' एक ऑटो-रिक्शा चालक की कहानी है, जो कीमती सामान चुराने के इरादे से एक सुनसान हवेली में दाखिल होता है और वहीं फंस जाता है।

मुश्किल घड़ी में उसकी मदद के लिए एक रहस्यमयी व्यक्ति आता है, जो स्वयं भगवान श्रीकृष्ण निकलते हैं। अंकित सखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करण जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि श्रुहद् गोस्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार जीवंत किया था।

ADVERTISEMENT

आगामी फिल्में

विजय देवरकोंडा की ये फिल्में भी हैं लाइन में

विजय की दूसरी बहुचर्चित फिल्में भी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। इनमें पहली फिल्म 'रणाबाली' है, जिसका निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं और जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

दूसरी फिल्म 'राउडी जनार्दन' है, जो रविकिरण कोला के निर्देशन में बन रही है। इसके अलावा वो शौर्यव के निर्देशन में बनने जा रही एक अनाम एक्शन-ड्रामा फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। अब 'लालो' का रीमेक भी उनकी झोली में आ गिरा है।

ADVERTISEMENT