नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री 'द डिकॉय प्लेन' में खुलेगा डोनाल्ड ट्रंप के सीक्रेट मिशन का बड़ा सच
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स की नई डॉक्यूमेंट्री 'द डिकॉय प्लेन' में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बेहद गुप्त और सनसनीखेज मिशन का खुलासा होने जा रहा है। इसी साल जुलाई में तुर्की यात्रा के दौरान ईरान के संभावित खतरे को देखते हुए ट्रम्प ने मीडिया और सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर चुपके से सीक्रेट प्लेन बदला था। एयर फोर्स वन के नाम पर हुए इस बड़े और चर्चित 'डिकॉय ऑपरेशन' की अनदेखी और रोमांचक कहानी अब दर्शकों के सामने आएगी।
डॉक्यूमेंट्री
तुर्की में ट्रंप के उस गुप्त ऑपरेशन का सच, अब नेटफ्लिक्स पर
तुर्की दौरे के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुपके से दूसरे सैन्य विमान में बैठा दिया गया था।
सुरक्षा कारणों और ईरान से खतरे को देखते हुए ये कदम उठाया गया था। साथ चल रहे पत्रकारों को भी इसकी खबर नहीं लगी थी।
इस पूरे गुप्त ऑपरेशन पर अब नेटफ्लिक्स 4 सितंबर को 'इंस्टाडॉक्स: द डिकॉय प्लेन' नाम की एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने जा रहा है, जिसमें इस प्लेन बदलने का पूरा सच दुनिया को दिखाया जाएगा।
कहानी
8 जुलाई को क्या हुआ था तुर्की में?
शो-रनर स्टीव याचिनो के निर्देशन में बनी ये लिमिटेड डॉक्यूमेंट्री सीरीज 8 जुलाई की घटना का पूरा सच सामने लाएगी।
नेटफ्लिक्स के मुताबिक, इसमें राष्ट्रपति के साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों के अनुभव दिखाए जाएंगे। इनमें द वाशिंगटन पोस्ट के डैन लामोथ भी शामिल हैं, जिन्होंने सबसे पहले यह खबर दी थी।
रयह गुप्त ऑपरेशन तुर्की में नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के कारण चलाया गया था।
ट्विटर पोस्ट
नेटफ्लिक्स ने शेयर किया ये वीडियो
This July, while flying back from a NATO summit in Turkey, President Trump slipped off Air Force One in a catering truck and secretly boarded a different aircraft — leaving traveling reporters to fly on, unaware the president was no longer with them.
— Netflix (@netflix) September 1, 2026
Instadocs: The Decoy Plane,… pic.twitter.com/iuADnXxMoV
चकमा
कैटरिंग ट्रक में छुपकर निकले ट्रंप
द वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, ईरान के खतरे को देखते हुए तुर्की से ट्रंप को गुप्त रूप से सैन्य विमान से निकाला गया था।
मीडिया को चकमा देने के लिए 'एयर फोेर्स वन' का इस्तेमाल सिर्फ एक 'डिकॉय' (दिखावे) के रूप में किया गया। सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि राष्ट्रपति ट्रंप को एयरपोर्ट रनवे पर खाने-पीने का सामान ले जाने वाले एक कैटरिंग ट्रक में छुपाकर चुपचाप उस सैन्य विमान तक पहुंचाया गया था।
धमाका
सीक्रेट एजेंट और पत्रकारों के इंटरव्यू के साथ नेटफ्लिक्स पर धमाका
सुरक्षा कारणों से ट्रंप को तुर्की से इंग्लैंड के RAF मिल्डेनहॉल बेस तक सैन्य विमान में ले जाया गया, जहाँ से वे फिर अपने कतर-उपहार वाले एयर फोर्स वन से वाशिंगटन पहुँचे।
सितंबर से स्ट्रीम होने वाली डॉक्यूमेंट्री 'द डिकॉय प्लेन' में कई बड़े नाम दिखेंगे। इसमें रॉयटर्स के ग्राम स्लैटरी, MSNBC की कैरोल लियोनिग, पूर्व सीक्रेट सर्विस एजेंट रॉबर्ट मैकडोनाल्ड और एयर फ़ोर्स वन की पूर्व क्रू मेंबर वांडा जोएल के इंटरव्यू शामिल हैं।