Loading...
विद्युत जामवाल की फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' का ट्रेलर रिलीज, हॉलीवुड में मचाएंगे तहलका

विद्युत जामवाल की फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' का ट्रेलर रिलीज, हॉलीवुड में मचाएंगे तहलका

Sep 02, 2026
11:09 am

क्या है खबर?

विद्युत जामवाल ने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपने दमदार अभिनय से वाहवाही लूटी है। अब वह हॉलीवुड सिनेमा के जरिए वैश्विक पहचान बनाने के लिए तैयार हैं और उनकी डेब्यू फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया द्वारा रिलीज फिल्म का यह फाइनल ट्रेलर है, जबकि पहला ट्रेलर अप्रैल में आया था। इसका निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है, जिसमें नोआ सेंटिनियो, जेसन मोमोआ, रोमन रेंज और एंड्रयू कोजी भी हैं।

ट्रेलर

धमाकेदार एक्शन से भरपूर है फिल्म का ट्रेलर

'स्ट्रीट फाइटर' कैपकॉम के मशहूर वीडियो गेम पर आधारित है, जिसकी कहानी 1993 के दौर में सेट है। विद्युत इसमें योग गुरु 'धल्सिम' बने हैं।

कहानी 2 बिछड़े मार्शल आर्ट्स दोस्तों, रयू (एंड्रयू) और केन (नोआ) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक खतरनाक वर्ल्ड वॉरियर टूर्नामेंट में शामिल किया जाता है। 4यहां उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकों से भिड़ना पड़ता है।

ट्रेलर में दमदार एक्शन सीक्वेंस की झलक देखने को मिलती है। फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT