LOADING...
'किंगडम' पर बवाल, विजय देवरकोंडा की फिल्म के खिलाफ क्यों सड़कों पर उतरे लोग?
'किंगडम' पर क्यों मचा बवाल? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@/thedeverakonda)

'किंगडम' पर बवाल, विजय देवरकोंडा की फिल्म के खिलाफ क्यों सड़कों पर उतरे लोग?

Aug 06, 2025
12:55 pm

क्या है खबर?

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा 'किंगडम' में फुल एक्शन मोड में नजर आए हैं। उनकी फिल्मों को हमेशा से ही दर्शकों का प्यार मिलता रहा है। फिलहाल विजय की एक्शन फिल्म 'किंगडम' सिनेमाघराें में लगी हुई है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। इसी बीच फिल्म विवादों में आ गई है। इसे लेकर खूब विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसके बाद 'किंगडम' मुसीबत में फंसती नजर आ रही है।

मांग

फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग

तमिलनाडु में इस फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 'किंगडम' पर श्रीलंकाई तमिलों को नकारात्मक रूप से चित्रित करने का आराेप है। तमिल राष्ट्रवादी समूह तमिलर काची (NTK) फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है। NTK ने फिल्म की आलोचना की है। इन्होंने फिल्म में दिखाई गई चीजों को लेकर आपत्ति जताई है। इस समूह के लोगों का दावा है कि 'किंगडम' में श्रीलंकाई तमिलों को नाकारात्मक रूप दिखाया गया है।

आरोप

तमिल लोगों और उनकी संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश

इस फिल्म में विलेन का नाम मुरुगन रखा गया है, जो तमिलनाडु के पूजनीय देवता है। ऐसे में खलनायक का नाम भगवान मुरुगन पर रखने की वजह से लोग इस फिल्म को लेकर भड़क उठे हैं और गुस्से में प्रदर्शन कर रहे हैं। एनटीके ने फिल्म में दिखाई गई इन चीजों को लेकर निर्माताओं को असंवेदनशील कहा है। इनका कहना है कि ये तमिल लोगों की पहचान, संस्कृति, इतिहास को बदनाम करने की कोशिश है।

रोक

तमिलनाडु में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग

NTK ने मांग की है कि इस फिल्म तो तमिलनाडु में प्रदर्शित करने पर रोक लगाई जाए। 'किंगडम' को लेकर रामनाथपुरम में एक गंभीर घटना घटी। यहां सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग चल रही थी। ऐसे में प्रदर्शनकारी सिनेमाहॉल के बाहर इकट्ठा हो गए और शो को रोकने की मांग करने लगे। जब पुलिस ने भीड़ को उन्हें रोकने की कोशिश की तो हालात और भी ज्यादा बिगड़ गए, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गतिरोध हो गया।

कमाई

'किंगडम' ने अब तक की इतनी कमाई

गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनी 'किंगडम' में विजय का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। इसमें विजय के साथ भाग्यश्री बोरसे नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'किंगडम' को बनाने में निर्माताओं ने 130 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि, फिल्म अब तक 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। इसने अपनी रिलीज के छठे दिन महज 1.54 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसकी कुल कमाई भारत में 44.59 करोड़ हो पाई है।