Page Loader
कौन हैं भाग्यश्री बोरसे, जो फिल्म 'किंगडम' में विजय देवरकोंडा के साथ करेंगी रोमांस? 
भाग्यश्री बोरसे के बारे में जानिए (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bhagyashriiborse)

कौन हैं भाग्यश्री बोरसे, जो फिल्म 'किंगडम' में विजय देवरकोंडा के साथ करेंगी रोमांस? 

Jun 24, 2025
03:49 pm

क्या है खबर?

काफी समय से विजय देवरकोंडा फिल्म 'किंगडम' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म 4 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय पहली बार अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे। इस वक्त भाग्यश्री की खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में प्रशंसक उनके बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं। आइए जानें आखिर भाग्यश्री हैं कौन।

परिचय

'यारियां 2' के जरिए किया बॉलीवुड में डेब्यू 

भाग्यश्री भारतीय सिनेमा की एक उभरती हुई अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। उनका जन्म 6 मई, 1999 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था और वह 26 साल की हैं। भाग्यश्री ने साल 2023 में आई फिल्म 'यारियां 2' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने तेलुगू सिनेमा का रुख किया और सुपरस्टार रवि तेजा के साथ फिल्म 'मिस्टर बच्चन' में नजर आईं।

फिल्में

कार्तिक आर्यन के साथ कर चुकी हैं काम

भाग्यश्री ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' में भी काम किया है। यह फिल्म साल 2024 में दर्शकों के बीच आई थी, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया। बता दें कि भाग्यश्री ने कई विज्ञापनों में भी काम किया है। अब भाग्यश्री फिल्म 'किंगडम' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा भाग्यश्री के पास फिल्म 'कांथा' भी है, जिसमें वह दिग्गज अभिनेता दुलकर सलमान के साथ नजर आएंगी।