Page Loader
विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'VD12' का नया पोस्टर जारी, जल्द शुरू होगी शूटिंग 
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'VD12' का नया पोस्टर जारी (तस्वीर: ट्विटर/@gowtam19)

विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'VD12' का नया पोस्टर जारी, जल्द शुरू होगी शूटिंग 

May 09, 2023
06:02 pm

क्या है खबर?

अभिनेता विजय देवरकोंडा आजकल अपनी आने वाली फिल्म 'कुशी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा कुछ समय पहले विजय ने अपनी फिल्म 'VD12' का ऐलान किया था। हालांकि, अभी इसके शीर्षक की घोषणा होना बाकी है। आज (9 मई) विजय अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर निर्माताओं ने 'VD12' का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसका निर्देशन गौतम तिन्ननुरी कर रहे हैं।

विजय

जून, 2023 में शुरू होगी शूटिंग 

गौतम ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर फिल्म 'VD12' का पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं विजय। आप दुनिया में सभी सफलता और प्यार के पात्र हैं। कुशी के ब्लॉकबस्टर होने की कामना और हम दौड़ जारी रखते हैं।' इस फिल्म की शूटिंग जून, 2023 में शुरू होने वाली है। 'VD12' का निर्माण नागा वामसी एस और साई सौजन्य द्वारा किया जा रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर