विजय एंटनी की 'नूरू सामी' में भतीजे को मिला धांसू डेब्यू, मां की कहानी रुला देगी
विजय एंटनी की अगली फिल्म 'नूरू सामी' 19 जून, 2026 को रिलीज होने वाली है। इस बार विजय फिल्म में एक छोटा सा किरदार निभाते दिखेंगे, जिसका नाम एलुमलाई है।
उनका यह किरदार सिर्फ फिल्म के दूसरे हिस्से में ही नजर आएगा। फिल्म का सारा ध्यान उनके भतीजे अजय धिशान पर है, जो इसमें मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन सासी ने किया है और इसे विजय ने खुद निर्मित किया है।
सासी की फिल्म 'नूरू सामी' है मातृत्व पर अधारित
'नूरू सामी' एक अकेली मां की जिंदगी की कहानी दिखाती है। यह बताती है कि कैसे एक मां समाज की उम्मीदों और अपने बेटे के साथ बदलते रिश्ते को संभालती है।
निर्देशक सासी को यह कहानी एक रियलिटी शो देखते हुए मिली थी। इस फिल्म का मुख्य विचार यही है कि मां को सिर्फ सुपरहीरो नहीं, बल्कि एक आम इंसान के तौर पर भी देखा जाए।
फिल्म के संगीत के लिए सासी ने नए संगीतकार बालाजी श्रीराम को मौका दिया है, जो इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
सासी की यह पुरानी पहचान है कि वे हमेशा नई प्रतिभाओं को मौका देते हैं।