'3 इडियट्स' की री-रिलीज को लेकर निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने किया पोस्ट, टूट जाएगा दिल
क्या है खबर?
आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज होने की चर्चा जोरों पर थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि निर्माता इसे 4 सितंबर को दोबारा दर्शकों के बीच लेकर आएंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि वायरल हो रहे दावे पूरी तरह से झूठे और भ्रामक हैं।
पोस्ट
निर्माता ने फैंस से पोस्ट के जरिए की ये अपील
विधु ने '3 इडियट्स' की री-रिलीज की खबरों को खारिज करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हालिया मीडिया रिपोर्टों के संदर्भ में, जिनमें दावा किया गया कि '3 इडियट्स' 4 सितंबर को दोबारा रिलीज होगी, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स यह स्पष्ट करना चाहता है कि ये रिपोर्टें झूठी और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।'
उन्होंने पोस्ट में मीडिया और फैंस से अनुरोध करते हुए कहा कि वह सिर्फ सत्यापित चैनलों के माध्यम से की गई आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें।