'3 इडियट्स' की फिर होगी वापसी, आमिर खान की फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का मौका
क्या है खबर?
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' ने दर्शकों के दिलों में आज भी अपनी जगह बना रखी है। अभिनेता के 60वें जन्मदिन पर उनकी कई पुरानी फिल्मों को दोबारा सिनेमाघरों में देखने का अवसर दिया गया था, लेकिन '3 इडियट्स' उन फिल्मों की सूची से गायब थी। अब ये फिल्म अपनी रिलीज के करीब 17 साल बाद फिर से सिनेमाघरों का रुख करने के लिए तैयार है। दर्शकों के पास इसे बड़े पर्दे पर देखने का सुनहरा मौका होगा।
रिलीज
एक बार फिर पर्दे पर लौट रहे 'फुंसुक वांगड़ू'
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षक दिवस के अवसर पर '3 इडियट्स' दोबारा से रिलीज होने जा रही है। ये 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एक सूत्र ने कहा, "अपनी रणनीतिक योजनाओं के तहत, NH स्टूडियोज़ '3 इडियट्स' को 4 सितंबर, 2026 को री-रिलीज के साथ सिनेमाघरों में वापस लाने को तैयार है, जिससे दर्शकों को भारतीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक को बड़े पर्दे पर फिर से अनुभव करने का मौका मिलेगा।"
चर्चा
इन दिनों खूब ध्यान खींच रही है आमिर की ये फिल्म
NEET-UG पेपर लीक मामले के चलते सोनम वांगचुक काफी समय से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
दर्शकों का एक वर्ग मानता है कि फिल्म में आमिर द्वारा निभाया गया 'फुंसुक वांगड़ू' का किरदार वांगचुक के वास्तविक जीवन के कार्यों से संबंधित है।
हाल ही में, 'चतुर' का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने भी दावा किया था कि रैन्चो का किरदार उन्हीं पर आधारित है।
हालांकि, आमिर ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।