
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' देख लोग बोले- फिल्म देखने के लिए बड़ा 'जिगरा' चाहिए
क्या है खबर?
पिछले काफी समय से फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' चर्चा में थी। अब आखिरकार यह फिल्म रिलीज हो गई है। 11 अक्टूबर को इसने सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाया है।
फिल्म में राजकुमार राव के साथ पहली बार तृप्ति डिमरी की जोड़ी बनी है। राज शांडिल्य ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।
एक्स पर पहले दिन फिल्म का पहला शो देखने के बाद दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।
आइए जानें जनता को कैसी लगी ये फिल्म।
एक्टिंग
राजकुमार ने फिर किया कमाल
फिल्म देख कुछ यूजर्स ने सकारात्मक तो कुछ ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा, 'ऋषिकेश से फिल्म देख रहा हूं। बहुत मजा आ रहा है। शुक्रिया हमारे ऋषिकेश को इतनी खूबसूरती से दिखाने के लिए।'
एक ने लिखा, 'बेहद शानदार कॉमेडी फिल्म। हंसते रहो।' एक लिखते हैं, 'राजकुमार राव ने एक बार फिर कमाल कर दिया है।'
एक ने लिखा, 'ये अपने नाम की तरह ही बकवास फिल्म है। तृप्ति कर क्या रही हैं फिल्म में?'
कहानी
कहानी को लेकर क्या बोले लोग?
किसी को फिल्म की कहानी अच्छी लग रही है तो किसी को खराब। एक यूजर लिखते हैं, 'कहानी ऐसी है कि पहले ही सबकुछ पता चल जाता है कि आगे क्या होने वाला है।'
एक लिखते हैं, 'कहानी ही फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी है।' एक ने लिखा, 'भाई हंसते-हंसते पागल हो जाओगे। गजब की फिल्म है।'
एक लिखते हैं, '2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म को देखने के लिए बड़ा जिगरा चाहिए।'
ट्विटर पोस्ट
यूजर का पोस्ट
“विक्की विद्या का वो वाला वीडियो” दो घंटे छब्बीस मिनट देखने के लिए बड़ा “जिगरा” चाहिए 😂#VickyVidyaKaWohWalaVideo#Jigra pic.twitter.com/8xyjjTc1DT
— Bollywood Diva 👸 (@BW_Diva) October 11, 2024
निर्देशन
निर्देशन को लेकर भी लोगों की राय जान लीजिए
फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य के निर्देशन काे लेकर एक यूजर ने लिखा, 'भाई शांडिल्य एक बढ़िया निर्देशक और लेखक हैं। 'ड्रीम गर्ल' से वह ये साबित भी कर चुके हैं। उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन करते-करते एक बढ़िया सामाजिक संदेश दिया है।'
एक लिखते हैं, 'कॉमेडी के मास्टर हैं राज शांडिल्य। उनकी यह फिल्म जरूर देखें।'
एक ने लिखा, 'कहानी जबरदस्ती खींच दी, वहीं फिल्म में कुछ नया नहीं।'
एक लिखते हैं, 'कॉमेडी का स्तर कुछ ज्यादा ही गिरा दिया।'
फिल्म
है क्या फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी विक्की (राजकुमार) और विद्या (तृप्ति ) पर आधारित है, जो अपनी शादी के बाद पहली रात को यादगार बनाने के लिए वीडियो बनाते हैं, लेकिन वह वीडियो खो जाता है और विक्की, विद्या से सच छिपाता है, जिसके बाद विद्या सोचती है कि उसके पति का अफेयर चल रहा है।
अब वीडियो मिलता है या नहीं, कहानी इसके इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म में विजय राज, मल्लिका शेरावत और शहनाज गिल भी हैं।