
'रेड 2': वाणी कपूर की पिछली 5 फिल्मों का हाल जानिए, एक को छोड़ सभी फ्लॉप
क्या है खबर?
काफी समय से वाणी कपूर फिल्म 'रेड 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
इसमें वाणी की जोड़ी पहली बार अजय देवगन के साथ बनी है, वहीं रितेश देशमुख भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। राज कुमार गुप्ता फिल्म के निर्देशक हैं।
आइए हम आपको वाणी की सिनेमाघरों में आईं पिछली 5 फिल्मों और बॉक्स ऑफिस पर उनके प्रदर्शन के बारे में बताते हैं।
#1
'खेल खेल में'
शुरुआत करते हैं फिल्म 'खेल खेल में' से, जो पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
इसमें वाणी के साथ अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जयसवाल और फरदीन खान जैसे कलाकार नजर आए थे।
हालांकि, मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म फ्लॉप हुई। 100 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'खेल खेल में' ने बॉक्स ऑफिस पर 39.29 करोड़ रुपये कमाए थे।
यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
#2
'शमशेरा'
साल 2022 में आई वाणी की फिल्म 'शमशेरा' भी बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार रणबीर कपूर के साथ बनी थी। संजय दत्त ने भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी।
करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'शमशेरा' ने टिकट खिड़की पर 40.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि इसका बजट 150 करोड़ रुपये था।
इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#3
चंडीगढ़ करे आशिकी''
साल 2021 में वाणी फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' लेकर आई थी, जिसमें उनके जोड़ीदार आयुष्मान खुराना थे।
अभिषेक कपूर ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली थी। फिल्म की कहानी को समीक्षकों की तरफ से हरी झंडी मिली, लेकिन इसे दर्शकों ने नकार दिया।
बॉक्स ऑफिस पर 'चंडीगढ़ करे आशिकी' केवल 20.91 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये था।
यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
#4
'बेल बॉटम'
वाणी की फिल्म 'बेल बॉटम' 19 अगस्त, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और लारा दत्ता ने भी काम किया था।
हालांकि, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। रंजीत एम. तिवारी ने फिल्म का निर्देशन किया था।
180 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'बेल बॉटम' टिकट खिड़की पर केवल 33.31 करोड़ रुपये जुटा पाई।
इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#5
'वॉर'
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' में वाणी ने अहम भूमिका निभाई थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आशुतोष राणा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2019 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने खूब नोट छापे।
'वॉर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 318.01 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। फिल्म का बजट केवल 150 करोड़ रुपये था।
यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।