Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'नॉट योर बेबी' में नजर आएंगी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला
मनोरंजन

फिल्म 'नॉट योर बेबी' में नजर आएंगी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला

फिल्म 'नॉट योर बेबी' में नजर आएंगी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला
लेखन चंद्रशेखर कुमार
May 24, 2022, 12:21 pm 3 मिनट में पढ़ें
फिल्म 'नॉट योर बेबी' में नजर आएंगी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला
'नॉट योर बेबी' में नजर आएंगी उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने फैशन और स्टाइल को लेकर लाइम लाइट में बनी रहती हैं। हाल में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में उन्होंने अपना जलवा दिखाया है। अब इस अभिनेत्री के खाते में एक नई फिल्म जुड़ गई है। वह अपनी आगामी फिल्म 'नॉट योर बेबी' में नजर आने वाली हैं। उर्वशी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट
उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से संबंधित जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'फिल्म 'नॉट योर बेबी' मेरी अगली फिल्म है। अपने आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है (एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म)। पता करें कि यह किसका बच्चा है।' फिल्म की घोषणा के साथ ही उर्वशी को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा गया है।

भूमिका
प्रेग्नेंट महिला की भूमिका निभाएंगी उर्वशी

उर्वशी ने फिल्म का मेजदार पोस्टर शेयर किया है, जो उनके किरदार की बानगी पेश करता है। फिल्म में वह प्रेग्नेंट महिला की भूमिका निभाएंगी। पोस्टर में उन्होंने गुलाबी रंग के ड्रेस में सभी का ध्यान खींचा है। इसमें वह अपना बेबी बंप शो करती हुई नजर आई हैं। उर्वशी ने अपना एक हाथ बेबी बंप पर रखा है और दूसरे हाथ में वह रिवॉल्वर थामे हुए दिखी हैं। इसमें रिवॉल्वर का निशाना उनके बेबी बंप की ओर है।

हॉलीवुड डेब्यू
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में उर्वशी

उर्वशी काफी समय से हॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों की मानें तो वह एक नेटफ्लिक्स फिल्म के साथ हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। फिल्म का अस्थायी टाइटल 'रेनाटा फोंटे' रखा गया है। इसे नेटफ्लिक्स और फिल्ममेकर Tomasz Mandes द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन बारबरा बियालोवास करेंगी, जिन्होंने Tomasz के साथ मिलकर '365 डेज' का निर्देशन किया था। उर्वशी अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'रेनाटा फोंटे' में इटालियन एक्टर मिशेल मोरोन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

वर्कफ्रंट
उर्वशी की आगामी फिल्मों पर एक नजर

उर्वशी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द अक्षय ओबेरॉय के साथ 'दिल है ग्रे' में दिखने वाली हैं। खबरों की मानें तो 'दिल है ग्रे' जुलाई में दर्शकों के बीच आएगी। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें गजब का रोमांच होगा। वह वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ एक्शन अभिनेता रणदीप हुड्डा दिखेंगे। इसके अलावा वह 'द लीजेंड' और 'ब्लैक रोज' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

उर्वशी ने 2013 में 'सिंह साब द ग्रेट' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली उर्वशी ने मिस डीवा 2015 का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने मिस यूनिवर्स पेजेंट 2015 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
आगामी फिल्में
उर्वशी रौतेला
ताज़ा खबरें
मानसून के दौरान इन पांच तरह के सूप का करें सेवन, रहेंगे स्वस्थ
मानसून के दौरान इन पांच तरह के सूप का करें सेवन, रहेंगे स्वस्थ लाइफस्टाइल
पहला टेस्ट: दूसरे दिन शतक के करीब पहुंचे मिचेल और ब्लंडेल, न्यूजीलैंड ने बनाई मजबूत बढ़त
पहला टेस्ट: दूसरे दिन शतक के करीब पहुंचे मिचेल और ब्लंडेल, न्यूजीलैंड ने बनाई मजबूत बढ़त खेलकूद
बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं ऋतिक की चचेरी बहन पश्मीना रोशन कौन हैं?
बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं ऋतिक की चचेरी बहन पश्मीना रोशन कौन हैं? मनोरंजन
फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे नडाल, सेमीफाइनल मुकाबले के बीच में मिला वाकओवर
फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे नडाल, सेमीफाइनल मुकाबले के बीच में मिला वाकओवर खेलकूद
जून में होंडा की इन गाड़ियों पर मिल रही है छूट, जानिए कंपनी का ऑफर
जून में होंडा की इन गाड़ियों पर मिल रही है छूट, जानिए कंपनी का ऑफर ऑटो
बॉलीवुड समाचार
क्या आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी तेजस्वी प्रकाश?
क्या आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी तेजस्वी प्रकाश? मनोरंजन
शाहरुख ने किया एटली की फिल्म 'जवान' का ऐलान, टीजर लॉन्च
शाहरुख ने किया एटली की फिल्म 'जवान' का ऐलान, टीजर लॉन्च मनोरंजन
फिल्म 'शेरदिल' का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी ने अपने अंदाज से जीता दिल
फिल्म 'शेरदिल' का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी ने अपने अंदाज से जीता दिल मनोरंजन
पेप्सी से कोलगेट तक, केके के ये जिंगल दिला रहे गुजरे जमाने की याद
पेप्सी से कोलगेट तक, केके के ये जिंगल दिला रहे गुजरे जमाने की याद मनोरंजन
300 करोड़ रुपये में बनी है फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज', अक्षय ने ली इतनी फीस
300 करोड़ रुपये में बनी है फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज', अक्षय ने ली इतनी फीस मनोरंजन
और खबरें
आगामी फिल्में
शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल!
शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल! मनोरंजन
क्या 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी में भी अक्षय को रिप्लेस करेंगे कार्तिक आर्यन?
क्या 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी में भी अक्षय को रिप्लेस करेंगे कार्तिक आर्यन? मनोरंजन
क्या 'हृदयम' की हिंदी रीमेक में इब्राहिम अली खान को लॉन्च करेंगे करण जौहर?
क्या 'हृदयम' की हिंदी रीमेक में इब्राहिम अली खान को लॉन्च करेंगे करण जौहर? मनोरंजन
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज मनोरंजन
न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे
न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे मनोरंजन
और खबरें
उर्वशी रौतेला
इस नेटफ्लिक्स फिल्म के साथ हॉलीवुड डेब्यू करेंगी उर्वशी रौतेला
इस नेटफ्लिक्स फिल्म के साथ हॉलीवुड डेब्यू करेंगी उर्वशी रौतेला मनोरंजन
अक्षय ओबेरॉय और उर्वशी की फिल्म 'दिल है ग्रे' जुलाई में आएगी
अक्षय ओबेरॉय और उर्वशी की फिल्म 'दिल है ग्रे' जुलाई में आएगी मनोरंजन
बुर्ज अल अरब पर परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय बनीं उर्वशी रौतेला, देखिए वीडियो
बुर्ज अल अरब पर परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय बनीं उर्वशी रौतेला, देखिए वीडियो मनोरंजन
उर्वशी रौतेला की मां के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए क्या है मामला
उर्वशी रौतेला की मां के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए क्या है मामला मनोरंजन
उर्वशी रौतेला फिल्म में बनी इजिप्ट की रानी, पहनी 37 करोड़ रुपये की गोल्ड ड्रेस
उर्वशी रौतेला फिल्म में बनी इजिप्ट की रानी, पहनी 37 करोड़ रुपये की गोल्ड ड्रेस मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022