Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस नेटफ्लिक्स फिल्म के साथ हॉलीवुड डेब्यू करेंगी उर्वशी रौतेला
मनोरंजन

इस नेटफ्लिक्स फिल्म के साथ हॉलीवुड डेब्यू करेंगी उर्वशी रौतेला

इस नेटफ्लिक्स फिल्म के साथ हॉलीवुड डेब्यू करेंगी उर्वशी रौतेला
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Apr 13, 2022, 05:55 pm 3 मिनट में पढ़ें
इस नेटफ्लिक्स फिल्म के साथ हॉलीवुड डेब्यू करेंगी उर्वशी रौतेला
नेटफ्लिक्स फिल्म से हॉलीवुड डेब्यू करेंगी उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला अपने फैशन और स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी महंगे कपड़े, तो कभी ग्लैमरस लुक के कारण वह सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियां बटोरती हैं। भले उन्होंने फिल्मों में अपना बड़ा नाम ना बनाया हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी आई है। कहा जा रहा है कि वह जल्द एक नेटफ्लिक्स फिल्म के साथ हॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी।

रिपोर्ट
बारबरा बियालोवास करेंगी फिल्म का निर्देशन

फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, उर्वशी नेटफ्लिक्स की फिल्म से हॉलीवुड में अपना पदार्पण करेंगी। एक सूत्र ने बताया कि वह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म का अस्थायी टाइटल 'रेनाटा फोंटे' रखा गया है। इसे नेटफ्लिक्स और फिल्ममेकर Tomasz Mandes द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन बारबरा बियालोवास करेंगी, जिन्होंने Tomasz के साथ मिलकर '365 डेज' का निर्देशन किया था। यह फिल्म 7 जून, 2020 को अमेरिका में रिलीज हुई थी।

स्क्रीन शेयर
'365 डेज' अभिनेता मिशेल मोरोन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी उर्वशी

खास बात यह है कि उर्वशी अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'रेनाटा फोंटे' में इटालियन एक्टर मिशेल मोरोन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। मिशेल ने '365 डेज' में लीड रोल निभाया था। अभिनेत्री उर्वशी ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अभिनेता मिशेल के साथ अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह मिशेल के साथ गुफ्तगू करती हुई नजर आई हैं। इसमें दोनों कलाकार एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आए।

हॉलीवुड में भारतीय
ये अभिनेत्रियां कर चुकी हैं हॉलीवुड में काम

खबरों की मानें तो उर्वशी की यह फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। उर्वशी ही नहीं, बल्कि कई भारतीय कलाकार हॉलीवुड का रुख कर चुके हैं। तब्बू एक नहीं, बल्कि दो हॉलीवुड फिल्में 'नेमसेक' और 'लाइफ ऑफ पाई' में काम कर चुकी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म 'ब्राइड एंड प्रेज्युडिस' और प्रियंका चोपड़ा ने टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में कदम रखा था। दीपिका पादुकोण 'XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में दिख चुकी हैं।

वर्कफ्रंट
उर्वशी के खाते से जुड़ी हैं ये फिल्में

उर्वशी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द अक्षय ओबेरॉय के साथ 'दिल है ग्रे' में दिखने वाली हैं। खबरों की मानें तो 'दिल है ग्रे' जुलाई में दर्शकों के बीच आएगी। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें गजब का रोमांच होगा। वह वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ एक्शन अभिनेता रणदीप हुड्डा दिखेंगे। इसके अलावा वह 'द लीजेंड' और 'ब्लैक रोज' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

उर्वशी ने 2013 में 'सिंह साब द ग्रेट' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली उर्वशी ने मिस डीवा 2015 का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने मिस यूनिवर्स पेजेंट 2015 में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
उर्वशी रौतेला
ताज़ा खबरें
अभिनेत्री नुपूर अलंकार ने टीवी को कहा अलविदा, संन्यास लेकर जा रहीं हिमालय
अभिनेत्री नुपूर अलंकार ने टीवी को कहा अलविदा, संन्यास लेकर जा रहीं हिमालय मनोरंजन
रेनो क्विड की तुलना में कितनी दमदार है नई मारुति सुजुकी ऑल्टो K10?
रेनो क्विड की तुलना में कितनी दमदार है नई मारुति सुजुकी ऑल्टो K10? ऑटो
RBI गवर्नर ने MPC बैठक में मुद्रास्फीति को अस्वीकार्य और असंतोषजनक रूप से अधिक बताया
RBI गवर्नर ने MPC बैठक में मुद्रास्फीति को अस्वीकार्य और असंतोषजनक रूप से अधिक बताया बिज़नेस
इनोवा जेनिक्स नाम से आएगी नई टोयोटा इनोवा हाइब्रिड MPV, इन फीचर्स से होगी लैस
इनोवा जेनिक्स नाम से आएगी नई टोयोटा इनोवा हाइब्रिड MPV, इन फीचर्स से होगी लैस ऑटो
चीन: समुद्री जीवों का भी हो रहा कोरोना टेस्ट, मामले बढ़ने के कारण लिया गया फैसला
चीन: समुद्री जीवों का भी हो रहा कोरोना टेस्ट, मामले बढ़ने के कारण लिया गया फैसला दुनिया
उर्वशी रौतेला
अब उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को कहा 'छोटू भइया', नहीं थम रही बयानबाजी
अब उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को कहा 'छोटू भइया', नहीं थम रही बयानबाजी मनोरंजन
फिल्म 'नॉट योर बेबी' में नजर आएंगी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला
फिल्म 'नॉट योर बेबी' में नजर आएंगी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मनोरंजन
अक्षय ओबेरॉय और उर्वशी की फिल्म 'दिल है ग्रे' जुलाई में आएगी
अक्षय ओबेरॉय और उर्वशी की फिल्म 'दिल है ग्रे' जुलाई में आएगी मनोरंजन
बुर्ज अल अरब पर परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय बनीं उर्वशी रौतेला, देखिए वीडियो
बुर्ज अल अरब पर परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय बनीं उर्वशी रौतेला, देखिए वीडियो मनोरंजन
उर्वशी रौतेला की मां के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए क्या है मामला
उर्वशी रौतेला की मां के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए क्या है मामला मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022