LOADING...
'तू मेरी मैं तेरा...' का ट्रेलर जारी, प्यार से भावनाओं के दरिया में बहाने आए अनन्या-कार्तिक

'तू मेरी मैं तेरा...' का ट्रेलर जारी, प्यार से भावनाओं के दरिया में बहाने आए अनन्या-कार्तिक

Dec 18, 2025
01:33 pm

क्या है खबर?

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा हैं। ट्रेलर देखने के बाद दिमाग में धर्मा प्रोडक्शन की पिछली रोमांटिक फिल्मों का रिकैप आना तय है। जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता की झलक भी दिखाई दी है, जिससे साफ है कि दोनों फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

रिलीज

25 दिसंबर को फिल्म होगी रिलीज

कार्तिक ने 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का ट्रेलर जारी करते हुए कैप्शन दिया, 'किस्से, कहानियां, चर्चे, दास्तांन... अधूरे इश्क के ही होते हैं।' ट्रेलर की शुरुआत तो कार्तिक, अनन्या की नोकझोंक वाली दोस्ती से होती है, लेकिन बहुत जल्द दोनों भावनाओं के दरिया में ले जाते हैं। 'शादी के लिए सिर्फ लड़कियां कुर्बानी क्यों दें? लड़कों को भी देनी चाहिए...' यही फिल्म के क्लाइमैक्स का सार है। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement