
'त्रिशा ऑन द रॉक्स': अजय देवगन ने जानकी बोड़ीवाला को दीं शुभकामनाएं, साझा की पोस्ट
क्या है खबर?
जानकी बोड़ीवाला को आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई। इस फिल्म ने 211.06 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
पिछले कुछ दिनों से जानकी फिल्म 'त्रिशा ऑन द रॉक्स' को लेकर चर्चा में हैं।
यह फिल्म आज (21 जून) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
अब अजय ने 'त्रिशा ऑन द रॉक्स' के लिए जानकी को शुभकामनाएं दी हैं।
पोस्ट
हिंदी और गुजराती भाषा में रिलीज हुई है फिल्म
अजय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म 'त्रिशा ऑन द रॉक्स' का एक पोस्टर साझा किया है।
जानकी को टैग करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपकी फिल्म के लिए बधाई हो जानकी बोड़ीवाला। ट्रेलर शानदार और मस्त लग रहा है... निर्माताओं और पूरी टीम को शुभकामनाएं। 21 जून, 2024 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर देखें।'
'त्रिशा ऑन द रॉक्स' हिंदी के अलावा गुजराती भाषा में रिलीज हुई है। कृष्णदेव याग्निक ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Congratulations @imjankibodiwala for your upcoming film
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 21, 2024
TRISHA ON THE ROCKS 🥂
Trailer looks rocking and refreshing...
All the best to the makers and whole team
Go and watch Trisha on the rocks on 21st June 2024 at your nearby cinemas 🎬 pic.twitter.com/Jm5UpDjgbk