Page Loader
'शैतान': अजय देवगन की बेटी बनकर छाईं जानकी बोड़ीवाला, जानिए उनके बारे में
अजय देवगन की बेटी बनीं जानकी बोड़ीवाला कौन हैं? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@jankibodiwala)

'शैतान': अजय देवगन की बेटी बनकर छाईं जानकी बोड़ीवाला, जानिए उनके बारे में

Mar 12, 2024
02:36 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'शैतान' 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। हॉरर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को टिकट खिड़की पर लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। जानकी बोड़ीवाला भी फिल्म 'शैतान' का महत्तवर्पूण हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी उम्दा अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। आइए जानकी के बारे में जानते हैं।

जानकी 

बचपन से अभिनेत्री बनना चाहती थी जानकी 

'शैतान' में जानकी ने अजय की बेटी जाह्ववी का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी जानकी और अजय के किरदार के ईद-गिर्द बुनी गई है। बता दें, जानकी का जन्म 30 अक्टूबर, 1995 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। वह बचपन से एक अभिनेत्री बनने का सपना देखती थीं, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर पूरा किया। जानकी गुजराती सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'शैतान' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

फिल्मी सफर

मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी लिया था भाग

जानकी ने 2015 में आई फिल्म 'छैलो दिवस' से अपने अभिनय करियर की थी। अभिनेत्री अब तक 'ओ तारी', 'टैम्बुरो', 'छुट्टी जशे छक्का', 'बौ ना विचार', 'नाड़ी दोष' और 'तू राजी रे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 'शैतान' साल 2023 में आई गुजराती फिल्म 'वश' का रीमेक है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में भी जानकी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। जानकी ने 2019 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया था।